BPSC 71st Answer Key 2025: बिहार इंटीग्रेटेड 71वीं कॉम्बाइंड (प्रिलिमिनरी) परीक्षा 2025 (BPSC 71st CCE) का आयोजन 13 सितंबर 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
बीपीएससी 71वीं आंसर की से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. अगर किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने का शुल्क 250 रुपये है.
ये भी पढ़ें: RRB NTPC Graduate Result 2025: जारी हुआ आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण बीपीएससी द्वारा गठित विशेषज्ञ टीम करेगी. सभी आपत्तियों का समाधान होने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी. अंतिम आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट घोषित होगा. संभावना है कि रिजल्ट अगले महीने जारी किया जाएगा.
BPSC 71वीं भर्ती के माध्यम से कुल 1298 पदों भरे जाएंगे। शुरू में इस भर्ती के लिए 1250 पद निर्धारित थे. बाद में इसमें 14 और पद जोड़े गए और फिर 34 नए पदों को शामिल किया गया. अभ्यर्थी भर्ती और आंसर की से संबंधित सभी जानकारी के लिए BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…