Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों से कम और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में हैं. लंबे समय से कटरीना किसी बड़ी फिल्म या सार्वजनिक इवेंट में नजर नहीं आई हैं, और यही वजह है कि उनके चाहने वाले हर छोटे-से-छोटे अपडेट के लिए सोशल मीडिया पर उनकी हर पोस्ट पर नजर बनाए हुए हैं.
हाल ही में सोशल मीडिया पर कैटरीना की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह मैरून रंग की गाउन में नजर आ रही हैं और उनके पेट पर हल्का बेबी बंप दिख रहा है. इस फोटो को देखकर फैंस में चर्चा शुरू हो गई कि शायद कटरीना ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह तस्वीर वास्तव में उनके प्रेग्नेंसी फोटोशूट की है या किसी एड शूट की, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे देखकर अफवाहों को और हवा मिल गई है.
Here she is, BTS new picture of Katrina kaif for what looks like an ad
byu/Naive_Cause8984 inBollyBlindsNGossip
फैंस के उत्साह के बावजूद, कैटरीना और उनके पति विक्की कौशल ने अभी तक प्रेग्नेंसी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इससे पहले भी कई बार कटरीना के प्रेग्नेंसी होने की अफवाहें उड़ी थीं. कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिनमें फेक बेबी बंप दिखाई दे रहा था, जिससे यह मामला और भ्रमित हो गया था.
कटरीना के चाहने वाले इस खबर को लेकर बेहद उत्साहित हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग उनके हर पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और आने वाले किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब देखना यह है कि कब और कैसे कटरीना इस खबर की आधिकारिक पुष्टि करती हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और World Bank Group के Board of Governors…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…
'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…
Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…