Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pregnancy की अफवाहों के बीच वायरल हुई Katrina Kaif की Maternity Photoshoot की तस्वीर?

कैटरीना कैफ की मैटरनिटी फोटो वायरल होने के बाद फैंस में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि, एक्ट्रेस और विक्की कौशल ने अभी तक प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से चर्चा में है.

Katrina Kaif, Katrina Kaif Pregnancy, Bollywood

Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों से कम और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में हैं. लंबे समय से कटरीना किसी बड़ी फिल्म या सार्वजनिक इवेंट में नजर नहीं आई हैं, और यही वजह है कि उनके चाहने वाले हर छोटे-से-छोटे अपडेट के लिए सोशल मीडिया पर उनकी हर पोस्ट पर नजर बनाए हुए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

हाल ही में सोशल मीडिया पर कैटरीना की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह मैरून रंग की गाउन में नजर आ रही हैं और उनके पेट पर हल्का बेबी बंप दिख रहा है. इस फोटो को देखकर फैंस में चर्चा शुरू हो गई कि शायद कटरीना ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह तस्वीर वास्तव में उनके प्रेग्नेंसी फोटोशूट की है या किसी एड शूट की, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे देखकर अफवाहों को और हवा मिल गई है.

Here she is, BTS new picture of Katrina kaif for what looks like an ad
byu/Naive_Cause8984 inBollyBlindsNGossip

प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं

फैंस के उत्साह के बावजूद, कैटरीना और उनके पति विक्की कौशल ने अभी तक प्रेग्नेंसी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इससे पहले भी कई बार कटरीना के प्रेग्नेंसी होने की अफवाहें उड़ी थीं. कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिनमें फेक बेबी बंप दिखाई दे रहा था, जिससे यह मामला और भ्रमित हो गया था.

ये भी पढ़ें- Kareena Kapoor Birthday: स्टार किड से सिनेमा की सुपरस्टार बनी Bebo, जानें कैसे ‘Poo’ बनकर बॉलीवुड में मिली एक नई पहचान

फैंस ने दिखाई खुशी

कटरीना के चाहने वाले इस खबर को लेकर बेहद उत्साहित हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग उनके हर पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और आने वाले किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब देखना यह है कि कब और कैसे कटरीना इस खबर की आधिकारिक पुष्टि करती हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital