मनोरंजन

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में Katy Perry और Pitbull की परफॉर्मेंस ने लगाए चार-चांद

Anant Ambani-Radhika Merchant 2nd Pre-Wedding Function: उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की दूसरे प्री-वेडिंग का जश्न जोरो शोरों से चल रहा है. इटली के एक विशाल क्रूज पर तीन-चार दिन का फंक्शन पूरा हो चुका है. दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी और पिटबुल ने जबरदस्त परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए.

वहीं, गुरु रंधावा ने भी पंजाबी गानों में समां बांधा. इस दौरान रणवीर सिंह, ऑरी के साथ मस्ती करते भी दिखाई दिए. अनंत और राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. अंबानी परिवार की इस खुशी में बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए हैं.

अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग का जश्न

पॉप स्टार Katy Perry और पिटबुल ने भी राधिका और अनंत की प्री-वेडिंग पार्टी में जबरदस्त परफॉर्म किया. जश्न की आखिरी रात में कई सेलेब्स इनके सॉन्ग पर झूमते नजर आए. सिल्वर कलर के गाउन में कैटी पेरी की दमदार परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पिटबुल ने ब्लैक शर्ट और हाफ व्हाइट पैंट पहनी थी. कैटी और पिटबुल के गानों पर सभी मेहमान एंजॉय करते नजर आए.

ऑरी को गोद में उठाकर नाचे रणवीर सिंह

वहीं दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें गुरु रंधावा परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देते हैं और ऑरी को गोद में उठाकर नाचने लगते हैं. कुछ और तस्वीरें भी आई हैं, जिसमें सारा अली खान अपने दोस्तों के साथ क्रूज में मस्ती कर रही हैं. राधिका-अनंत की दूसरी प्री-वेडिंग में बॉलीवुड के कई सितारे झूमते हुए नजर आ रहे हैं. इस फंक्शन में शाहरुख खान भी पूरे परिवार के साथ पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें: Anupamaa Latest Episode: अब वनराज की जिंदगी में आने वाला है भूचाल, शाह निवास में अनुपमा की होगी धमाकेदार एंट्री

मेहमानों का हुआ स्वागत

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में मेहमानों का स्वागत म्यूजिक और फूलों से किया गया. जश्न की आखिरी रात का ड्रेस कोड इटैलियन समर था. शाम 5:30 बजे से लेकर ये जश्न 10:30 बजे तक चला. इस बार अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की गई है. बता दें कि अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होने वाली है. ऐसे अब देखना ये है कि अंबानी परिवार का गेटअप कैसा होता है इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

2 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

3 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

4 hours ago