चुनाव

West Bengal Violence: चुनाव के नतीजों से पहले बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, पहले मारी गोली फिर चाकू

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा जारी है. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले यहां पर भाजपा कार्यकर्ता की चाकू घोपकर निर्मम हत्या कर दी गई है. बता दें कि लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं और 4 जून को वोटों की गिनती होगी लेकिन बंगाल में अभी भी चुनावी हिंसा खत्म होने का नाम नही ले रही है.

मामला बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज इलाके से सामने आया है. फिलहाल मृतक की पहचान हाफिजुर शेख के रूप में हुई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक एक जून को कैरम खेलते समय उस पर हमला किया गया था. पहले उसे गोली मारी और फिर चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस मामले में अब हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है. बता दें कि बंगाल में चुनाव से पहले से ही हिंसा जारी है और चुनाव के दौरान भी भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या की खबर सामने आई है. तो वहीं कई जगहों पर बमबाजी की भी जानकारी सामने आई थी. चुनाव के दौरान बंगाल में हिंसा राजनीतिक दलों का मुख्य मुद्दा रहा. भाजपा ने लगातार सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी पर इसको लेकर हमला बोला और कई गम्भीर आरोप भी लगाए.

ये भी पढ़ें-Assembly Elections: अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे आज, वोटों की गिनती शुरू, अगर जीते तो तीसरी बार बनेगी इनकी सरकार

चुनाव आयोग को मिली 2500 से अधिक शिकायतें

लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों की ओर से 2500 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिसमें पोलिंग बूथ पर एजेंट्स को जाने से रोका जाना, वोटर्स को धमकाना से लेकर ईवीएम में गड़बड़ी तक की शिकायतें शामिल हैं. तो वहीं 1 जून को पश्चिम बंगाल की बारासात, दम दम, जयनगर, बशीरहाट, डायमंड हार्बर, जादवपुर, माथुरपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीटों पर वोटिंग हुई थी. इस दौरान भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर धमकाने का आरोप लगाया था.

जानें क्या है एग्जिट पोल का दावा?

फिलहाल इस बार के अधिकांश एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी सफलता मिलने वाली है. दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों में से इंडिया गठबंधन को मात्र 13 से 17 सीट ही मिल सकती हैं तो वहीं भाजपा को 23 से 27 सीटें मिल सकती हैं. बता दें कि यहां पर कांग्रेस और वाम मोर्चा इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. तो वहीं टीएमसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद अकेले चुनाव लड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

13 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

42 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 hour ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

2 hours ago