मनोरंजन

KBC: 11 साल की कंटेस्टेंट ने हाजिरजवाबी से जीता सबका दिल, नॉनस्टॉप सवालों से अमिताभ को भी कराया चुप

KBC: ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में इन दिनों किड्स स्पेशल चल रहा है। शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं, जो अपने ज्ञान और नटखट अंदाज से बिग बी को हैरान कर रहे हैं. बीते एपिसोड में एक ऐसी कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं, जिसने अमिताभ बच्चन को परेशान कर दिया. इस बच्ची के सामने सदी के महानायक की बोलती भी बंद हो गई.

दरअसल, केबीसी के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जीतकर हॉट सीट तक पहुंची थी 11 साल की अनविशा त्यागी. यूं तो अनविशा 11 साल की थी, लेकिन जब उन्होंने बात करना शुरू किया, तो बिग बी बस उन्हें देखते रह गए. महाराष्ट्र के वसई की रहने वाली अनविशा ने अपनी बातों और हाजिर जवाबी से सभी को खूब हंसाया. वहीं, जब अमिताभ बच्चन ने अनविशा की पोल खोल दी, तो उन्होंने भी बिग बी की पोल खोलने का फैसला कर लिया.

अनविशा अमिताभ बच्चन से इस बात को किसी से न कहने के लिए कहती है

सोनी टीवी की और से जारी किए गए प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि अनविशा त्यागी हॉट सीट की तरफ बढ़ती हैं और फिर अमिताभ बच्चन के कान में कुछ कहती हैं. अनविशा अमिताभ बच्चन से इस बात को किसी से नहीं कहने के लिए कहती हैं, लेकिन बिग बी कहां रुकने वाले थे. उन्होंने सबको बताया कि अनविशा की मम्मी मैथ्स की टीचर हैं लेकिन उन्हें ये सब्जेक्ट बिल्कुल पसंद नहीं है. इसके बाद अनविशा बिग बी से पूछती हैं कि उनकी ऐसे कोई शरारत है, जो प्रिंसिपल या टीचर ने पकड़ ली हो. बिग बी हैरानी से देख ही रहे होते हैं कि वो कहती हैं आपने मेरी पोल खोली तो अब मैं आपकी पोल खोलूंगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शालीन के मदद जताने से परेशान हुई टीना, गुस्से में कमरे से बाहर निकलीं, बोलीं- तुम्हें क्या लगता है…

 

अनविशा इतनी में ही नहीं रुकती फिर वह सोशल मीडिया और डांस के फायदे बिग बी को बताकर खुद को फॉलो करने के लिए कहती हैं. अनविशा की नॉनस्टॉप बातें सुनकर बिग बी कहती हैं कि आपने तो हम सबकी बोलती बंद कर दी. इस पर वह कहती हैं कि मम्मी पापा कहते हैं कि आराम से बोला करूं, लेकिन जब मैं एक बार फ्लो में आ जाती हूं तो फिर बक बक शुरू हो जाती है. 11 साल की बच्ची के सामने बिग बी चुपचाप बैठकर मुस्कुराते नजर आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

13 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

49 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago