आस्था

Horoscope 2023: नए साल पर राहु-केतु बढ़ाने वाले हैं इन चार राशियों की मुश्किलें, होगा धन का नुकसान

Rahu Ketu Horoscope 2023: कहते हैं कि राहु और केतु की जिस इंसान पर टेढ़ी नजर पड़ जाए, उसकी जिंदगी में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं लेतीं. बात करें नए साल की तो साल 2023 में केतु कन्या राशि में और राहु मीन राशि में रहेंगे. इस दौरान चार राशियां ऐसी हैं, जिन्हें राहु और केतु के अशुभ परिणाम मिल सकते हैं.

जिससे इन चार राशि वालों की वित्तिय स्थिति और सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. वहीं कार्यक्षेत्र में भी इन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं वो चार राशियां कौन सी हैं, जिन पर राहु और केतु अपना असर डाल सकते हैं.

वृष राशि- इस राशि वालों को अपनी वित्तिय जरूरतों के अनुसार खर्च करना चाहिए. राहु और केतु आपके रोजगार और धन संपत्ति पर अपना असर डाल सकते हैं. यदि आपके संपत्ति से संबंधित किसी तरह का विवाद होतो उसे पहले ही निपटा लें. इस दौरान आपको बार-बार अपना पेशा भी बदलना पड़ सकता है. इस वजह से मानसिक तनाव भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: Devraha Baba: कौन थे देवरहा बाबा ? जिनके पास जाती थीं इंदिरा गांधी और राजेंद्र प्रसाद जैसी हस्तियां

मेष राशि- राहु और केतु आपको लंबी यात्राओं पर भेज सकते हैं. इन यात्राओं के दौरान आपको काफी संभल कर रहना होगा. अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो किसी जानकार की सलाह के बाद ही करें. वैवाहिक जीवन में भी राहु और केतु अपना असर डाल सकते हैं. इसके अलावा परिवार में भी आपकी अहमियत कम हो सकती है.

कन्या राशि- ज्योतिषियों के अनुसार राहु और केतु आपकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं. वहीं आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. इसलिए कुछ भी बोलने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें. व्यापार में लाभ कम होने की संभावना है. खान-पान में अधिक सावधान रहने की जरूरत है.

मीन राशि- साल 2023 में राहु के कारण इस राशि वाले लोगों को व्यापार में घाटा हो सकता है. अनावश्यक खर्चों से कर्ज में बढ़ोतरी हो सकती है. प्रतियोगी छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है. साल 2023 में कुछ लोग बिना वजह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं. राहु की वजह से कुछ मामलों में आप निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

भगवा जागरण: उत्तर प्रदेश मंडल की राजनीति से कमंडल के दबदबे तक कैसे पहुंचा

Saffron Politics In UP: उत्तर प्रदेश तब बदला, जब जाति आधारित राजनीति सत्ता की एकमात्र…

5 seconds ago

बीजेपी की नई टीम का चरणबद्ध बदलाव, पुराने दिग्गजों की हुई दमदार वापसी

BJP New National Team: बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में हाल में किए गए फेरबदल को…

14 minutes ago

आखिर क्यों हादसों का हाईवे माना जाता है यमुना एक्सप्रसवे?

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ग्रेटर नोएडा में बस आग…

33 minutes ago

क्या है बीजेपी की नई यूपी रणनीति? लखनऊ से लेकर बूथ तक ऐसे बिछ रहा है चुनावी जाल

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लखनऊ में अपनी संगठनात्मक तैयारियां…

37 minutes ago

दागी नेताओं पर आजीवन चुनाव बैन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट दागी जनप्रतिनिधियों पर आजीवन चुनाव बैन और लंबित आपराधिक केसों के जल्द निपटारे…

38 minutes ago