मनोरंजन

Kesari Chapter 2 Trailer: AkshayKumar की अपकमिंग फिल्म ‘केसरी 2 का ट्रेलर रिलीज, आखिर किसको बोल रहे f**k

Kesari Chapter 2 trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है. यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म फैंस को एक बार फिर भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय से रूबरू कराएगी. फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ कर दिया गया, जिसने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

दिल्ली में 3 अप्रैल को अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ. इस मौके पर उनके साथ को स्टार आर. माधवन और अनन्या पांडे भी मौजूद रहे. फिल्म के निर्माता करण जौहर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. ट्रेलर रिलीज के बाद स्टार कास्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत की. इसी दौरान अक्षय कुमार से फिल्म के टीज़र में इस्तेमाल किए गए एफ-शब्द को लेकर सवाल किया गया.

टीज़र में f**k शब्द पर बोले अक्षय कुमार

जब अक्षय से पूछा गया कि उन्होंने टीज़र में एफ-वर्ड (f**k) क्यों इस्तेमाल किया, तो उन्होंने कहा, “हां, मैंने ये शब्द इस्तेमाल किया. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि आपने सिर्फ यही चीज़ नोटिस की. लेकिन जब मैंने ये कहा कि ‘तुम आज भी गुलाम हो’, वो आपको गाली नहीं लगी? मेरे हिसाब से इससे बड़ी गाली कोई और हो ही नहीं सकती.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर आप कहते कि हमने ‘गुलाम’ शब्द क्यों इस्तेमाल किया, तो मुझे खुशी होती. लेकिन इसके बजाय लोग ‘एफ-वर्ड’ पर ध्यान दे रहे हैं. उस दौर में अगर किसी पर गोली भी चलाई जाती, तो वो भी कम लगता.”

फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की कहानी

इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्‍यागी ने किया है. यह 2019 में आई ‘केसरी’ का सीक्वल है. फिल्म सी. शंकरन नायर की कहानी पर आधारित है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और एक प्रसिद्ध वकील थे. उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई को सामने लाने के लिए संघर्ष किया था.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है. ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं. आर. माधवन नेविल मैककिंले का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अनन्या पांडे दिलरीत गिल की भूमिका में नजर आएंगी. थिएटर में रिलीज के बाद यह फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे के ‘केसरी चैप्टर 2’ ट्रेलर पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने दिया खास रिएक्शन – क्या सच में है कोई खास कनेक्शन?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: अब नए जज लोकेश राय करेंगे सुनवाई, आशीष मिश्रा केस में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बड़ा बदलाव

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…

9 minutes ago

कम उम्र में क्यों सफेद होने लगते हैं बाल? जानें इसके कारण, बचाव और कब डॉक्टर से लें सलाह ( lifestyle)

Premature Grey Hair Causes: कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे आनुवंशिकता, विटामिन B12…

13 minutes ago

‘सत्य निकेतन जैसे हादसे से बाल-बाल बची दिल्ली…!’ पांडव नगर में झुकीं दो इमारतें, MCD का तुरंत एक्शन

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में बेसमेंट की खुदाई के दौरान दो बहुमंजिला इमारतों में…

14 minutes ago

IND vs NZ T20: ईशान OUT, तो वैभव की हुई एंट्री! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…

34 minutes ago

दहला देने वाली वारदात: जिस बेटे को पाला, उसी पर शराबी पिता ने चला दी कुल्हाड़ी; रूह कंपा देने वाला कत्ल

UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…

38 minutes ago

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान… चंडीगढ़ शूटआउट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भाई ने रची थी खौफनाक साजिश

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…

1 hour ago