खेल

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हराया, SRH की लगातार तीसरी हार

IPL 2025 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 80 रनों से हरा दिया. यह मैच 3 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला गया. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स की पूरी टीम 120 रनों पर ढेर हो गई. यह IPL इतिहास में रनों के लिहाज से SRH की सबसे बड़ी हार थी. इससे पहले 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उसे 78 रनों से हराया था.

KKR की दूसरी जीत, SRH की लगातार तीसरी हार

कोलकाता ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की, जबकि सनराइजर्स को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी. KKR ने पहले राजस्थान रॉयल्स को हराया था, लेकिन RCB और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं, SRH ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स से हार गया. अब उसे कोलकाता से भी हार मिली.

सनराइजर्स की पारी बुरी तरह लड़खड़ाई

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की शुरुआत खराब रही. टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए. पहले ओवर में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ ट्रेविस हेड (4) को KKR के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ वैभव अरोड़ा ने आउट किया. अगले ओवर में हर्षित राणा ने अभिषेक शर्मा (2) को पवेलियन भेजा. फिर ईशान किशन (2) भी वैभव अरोड़ा का शिकार बने.

नीतीश कुमार रेड्डी (19) से उम्मीद थी, लेकिन आंद्रे रसेल ने उनकी पारी खत्म कर दी. डेब्यू कर रहे कामिंदु मेंडिस (27) ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन सुनील नरेन की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके. अनिकेत वर्मा (6) वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में फंस गए. जब अनिकेत आउट हुए, तब सनराइजर्स का स्कोर 75/6 था.

कोलकाता की शानदार गेंदबाजी

हेनरिक क्लासेन ही SRH की आखिरी उम्मीद थे, लेकिन वैभव अरोड़ा ने उन्हें भी आउट कर दिया. क्लासेन ने 21 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे. इसके बाद पैट कमिंस (14), सिमरजीत सिंह (0) और हर्षल पटेल (3) भी जल्दी पवेलियन लौट गए. कमिंस और सिमरजीत को वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया, जबकि हर्षल को रसेल ने चलता किया.

कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने तीन-तीन विकेट लिए. आंद्रे रसेल को दो विकेट मिले, जबकि हर्षित राणा और सुनील नरेन ने भी एक-एक विकेट झटका. इस जीत के साथ KKR ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. वहीं, SRH को अपनी कमजोरियों पर काम करने की जरूरत होगी.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कमिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी और जीशान अंसारी

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर (उप-कप्तान), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती


ये भी पढ़ें- IPL 2025 KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

11 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

13 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

43 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

50 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

54 minutes ago