Kiara Advani baby, Sidharth Malhotra daughter, Bollywood celebrity baby, Sidharth Kiara baby girl, star couple parenthood, baby privacy, unicorn-themed celebration, viral baby welcome pics, new parents Bollywood, Sidharth Kiara news.
Sidharth-Kiara Baby Girl: B-Town के सबसे चहेते कपल में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं. दोनों के घर में एक नन्ही परी के रूप में खुशियों ने दस्तक दी है. वहीं नए पेरेंट्स बने कपल ने भी बाकी सेलिब्रिटीज की तरह ही अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है. इसलिए बेटी के जन्म के 5-6 दिन बाद भी दोनों ने बेबी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है.
बता दें कि Kiara ने 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया था और सिद्धार्थ ने 16 जुलाई को सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वो पिता बन गए है. कपल की बेटी के जन्म की खबर सुनने के बाद से ही उनके फैंस को बेसब्री से इंतेजार था कि वे बेबी की एक झलक देख सकें, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखेंगे और यही वजह है कि नए पापा बने एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पैपराजी से फोटो क्लिक न करने और प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी.
Siddharth ने बताया था कि वो अपनी बेटी का स्वागत फैमिली के साथ एक प्राइवेट सेलिब्रेशन के दौरान करना चाहते हैं और हुआ भी कुछ ऐसा ही. भले ही कपल ने कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं किया लेकिन उनकी बेटी के स्वागत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिन्हें देखकर साफ हो गया है कि फैमिली ने नन्ही परी का स्वागत बड़े प्यार से किया है.
तस्वारों से साफ हो गया है कि पार्टी का थीम यूनीकॉर्न रखा गया था. सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा के घर की ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस भी नए पेरेंट्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- कौन हैं सुहानी शाह? जिन्होंने जादू की दुनिया का ‘ऑस्कर’ जीत कर रच दिया इतिहास
-भारत एक्सप्रेस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…