Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कौन हैं सुहानी शाह? जिन्होंने जादू की दुनिया का ‘ऑस्कर’ जीत कर रच दिया इतिहास

Suhani Shah: मैजिक की अंतरराष्ट्रीय दुनिया में भारत ने नया इतिहास रच दिया है. इटली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक (FISM Italy 2025) में भारत की जानी-मानी मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह को ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का अवॉर्ड मिला है.

Suhani Shah

Suhani Shah: भारतीय महिला जादूगर और मेंटलिस्ट सुहानी शाह (Suhani Shah) ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने ‘जादू की दुनिया का ऑस्कर’ कहे जाने वाले एफआईएसएम (वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक) अवॉर्ड को अपने नाम किया है.

सुहानी शाह ने अवॉर्ड मिलने पर जताया आभार (Suhani Shah)

भारतीय जादूगर सुहानी शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अवॉर्ड मिलने पर आभार जताया. उन्होंने लिखा, “एफआईएसएम में जीतने वाली पहली भारतीय, जिसे अक्सर ‘जादू का ऑस्कर’ कहा जाता है. सर्वश्रेष्ठ जादू रचयिता का खिताब हर क्लिक, ताली और मुझमें जो जादू आपने देखा, उसके लिए शुक्रिया. हमने कर दिखाया.”

कब से मैजिक करने लगीं सुहानी?

सुहानी शाह भारत की सबसे प्रसिद्ध मेंटलिस्ट और जादूगरों में से एक हैं, जिन्होंने सात साल की उम्र से ही जादूगरी के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और इतनी छोटी उम्र में ही उन्होंने शो करना शुरू कर दिया था. सुहानी शाह अब तक 5,000 से अधिक लाइव परफॉर्मेंस दे चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: ‘डॉन’ के निर्देशक Chandra Barot का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, सिनेमा को कहा अलविदा

जादू की दुनिया का ‘ऑस्कर’ जीत रचा इतिहास (Suhani Shah)

जादू की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक- 2025 का खिताब जीतकर उन्होंने देश का नाम ऊंचा कर दिया है. शाह की इस उपलब्धि ने वैश्विक जादू के मंच पर भारत को अलग पहचान दिलाई है.

एफआईएसएम जीतने वाली पहली भारतीय बनी सुहानी

उल्लेखनीय है कि एफआईएसएम के 2025 संस्करण ने ऑनलाइन क्रिएटर्स को समर्पित एक नई श्रेणी शुरू की है, जिसमें उन कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जादू की पहुंच को बढ़ाया है. इस क्षेत्र में भारत की सुहानी शाह ने अब परचम लहरा दिया है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital