Kiara Advani Baby Shower News
Kiara Advani Baby Shower: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस के बेबी शावर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि कपल के करीबी दोस्तों ने चुपचाप उनके लिए बेबी शावर पार्टी आयोजित की, जिसमें परिवार के सदस्यों और कुछ खास दोस्तों ने हिस्सा लिया. हालांकि इस सेरेमनी की कोई आधिकारिक तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन कियारा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
दरअसल, कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत केक की तस्वीर शेयर की थी. इस केक पर नीले रंग के कई फूल बने हुए थे, जबकि उनके बीच एक गुलाबी रंग का फूल भी नजर आ रहा था. एक्ट्रेस ने केक तैयार करने वाले व्यक्ति को टैग करते हुए उनका शुक्रिया भी अदा किया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों का मानना है कि यह केक कियारा के बेबी शावर का हो सकता है. वहीं, केक पर बने गुलाबी फूल को देखकर कुछ फैंस इसे बेबी के जेंडर रिवील से भी जोड़ रहे हैं. हालांकि, इन चर्चाओं की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कियारा और सिद्धार्थ ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, कियारा और सिद्धार्थ के करीबी दोस्तों ने उनके लिए इस खास सेरेमनी का आयोजन किया था. बताया जा रहा है कि पार्टी को काफी निजी रखा गया और इसमें केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. यही वजह है कि अब तक इस समारोह की कोई तस्वीर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है. फिलहाल कियारा की ओर से शेयर की गई केक की तस्वीर ही चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कपल खुद इस खास मौके की कोई झलक शेयर करते हैं या नहीं.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 अक्टूबर को दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर साझा की थी. कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर के जरिए यह खुशखबरी फैंस तक पहुंचाई थी. तस्वीर में दोनों के हाथों में नन्हे बच्चे की जुराबें नजर आ रही थीं. साथ ही उनकी बेटी का हाथ भी दिखाई दिया था. बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की बेटी साराया मल्होत्रा का जन्म जुलाई 2025 में हुआ था. अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस
NEET UG Paper Leak: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
बांग्लादेश के सिलहट जिले में BGB द्वारा हिरासत में लिए गए BSF जवान को दोनों…
Windfall Tax Effect: सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया…
Tata Sons Listing: RBI ने टाटा संस को अपर-लेयर NBFC के सभी नियमों का पालन…
Budhni Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के वार्ड-12 में बुधवार…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी लतीफ…