Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पहली बेटी के बाद अब नन्हे मेहमान का इंतजार! कियारा के बेबी शावर की चर्चा, वायरल केक ने बढ़ाई हलचल

Kiara Advani Baby Shower: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच एक्ट्रेस के गुपचुप बेबी शावर की खबरें सामने आ रही हैं. कियारा की इंस्टाग्राम स्टोरी में दिखे केक पर गुलाबी फूल ने फैंस का ध्यान खींचा है.सोशल मीडिया पर बेबी के जेंडर रिवील को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

kiara advani sidhart malhotra

Kiara Advani Baby Shower News

Kiara Advani Baby Shower: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस के बेबी शावर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि कपल के करीबी दोस्तों ने चुपचाप उनके लिए बेबी शावर पार्टी आयोजित की, जिसमें परिवार के सदस्यों और कुछ खास दोस्तों ने हिस्सा लिया. हालांकि इस सेरेमनी की कोई आधिकारिक तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन कियारा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

 केक ने खींचा फैंस का ध्यान

दरअसल, कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत केक की तस्वीर शेयर की थी. इस केक पर नीले रंग के कई फूल बने हुए थे, जबकि उनके बीच एक गुलाबी रंग का फूल भी नजर आ रहा था. एक्ट्रेस ने केक तैयार करने वाले व्यक्ति को टैग करते हुए उनका शुक्रिया भी अदा किया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों का मानना है कि यह केक कियारा के बेबी शावर का हो सकता है. वहीं, केक पर बने गुलाबी फूल को देखकर कुछ फैंस इसे बेबी के जेंडर रिवील से भी जोड़ रहे हैं. हालांकि, इन चर्चाओं की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कियारा और सिद्धार्थ ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है.

दोस्तों ने रखी प्राइवेट बेबी शावर पार्टी

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, कियारा और सिद्धार्थ के करीबी दोस्तों ने उनके लिए इस खास सेरेमनी का आयोजन किया था. बताया जा रहा है कि पार्टी को काफी निजी रखा गया और इसमें केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. यही वजह है कि अब तक इस समारोह की कोई तस्वीर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है. फिलहाल कियारा की ओर से शेयर की गई केक की तस्वीर ही चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कपल खुद इस खास मौके की कोई झलक शेयर करते हैं या नहीं.

कब किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान?

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 अक्टूबर को दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर साझा की थी. कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर के जरिए यह खुशखबरी फैंस तक पहुंचाई थी. तस्वीर में दोनों के हाथों में नन्हे बच्चे की जुराबें नजर आ रही थीं. साथ ही उनकी बेटी का हाथ भी दिखाई दिया था. बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की बेटी साराया मल्होत्रा का जन्म जुलाई 2025 में हुआ था. अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism