मनोरंजन

पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग बेबीमून पर कियारा आडवाणी, फ्लॉन्ट किया प्रेग्नेंसी ग्लो, छिपाया बेबी बंप

Kiara Advani Holiday: बॉलीवुड के मशहूर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. इन दिनों कियारा पूरी तरह से खुद पर ध्यान दे रही हैं. कियारा आडवाणी प्रेग्रेंसी ऐलान के बाद या तो अस्पताल के चक्कर काटती नजर आ रही हैं या फिर अपने नए घर की तलाश करते. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने सुकून के पलों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. कियारा और सिद्धार्थ वेकेशन के लिए कहां गए इसकी जानकारी नहीं दी है.

कियारा ने फ्लॉन्ट किया प्रेग्नेंसी ग्लो (Kiara Advani Holiday)

कियारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें अभिनेत्री अपनी मील एंजॉय करती दिखीं. नो मेकअप लुक और व्हाइट स्वेटर में कियारा बहुत गॉर्जियस लग रही थीं. उनके फेस पर हल्की सी मुस्कुराहट और चेहरे पर इतना ग्लो दिख रहा है कि हर कोई उन्हें देखकर तारीफों के पुल बांध रहा है. कियारा के साथ फोटोज में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों सितारे सेल्फी क्लिक करते नजर आए. इस फोटो में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की फैंस दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में जमकर कमेंट कर रहे हैं.

बाथरोब पहने रिलैक्स आईं नजर

इसके अलावा कियारा पूल किनारे बाथरोब पहने रिलैक्स मोड में दिखीं. उन्होंने हाई बन बनाया हुआ था. इतना ही नहीं फोटोज में कियारा ने फूल, फ्रूट्स, पिज्जा और नेचर की झलक फैंस के साथ शेयर की हैं. कियारा की इन तस्वीरों पर हुमा कुरैशी ने कमेंट कर लिखा- आपके इवेंट के लिए ऑल द बेस्ट. करण जौहर ने लिखा- गॉर्जियस कपल.

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff ने शेयर किया वीडियो, 80 किग्रा मसल्स के साथ हवा में छलांग लगाते आए नजर!

2023 में हुई थी शादी

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. 2023 में दोनों ने शादी कर ली थी. उनकी शादी राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. कियारा और सिद्धार्थ ने न्यू ट्रेंड सेट कर दिया था. अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं. इसी साल फरवरी में उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी.

कियारा मेट गाला में करने वाली है डेब्यू

माना जा रहा है कि कियारा इस साल मेट गाला में डेब्यू करने वाली हैं. मेट गाला 5 मई को होने वाला है. वहीं फिल्मों की बात करें तो कियारा वॉर 2 में नजर आने वाली हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट रोल में होंगी. वहीं सिद्धार्थ परम सुंदरी की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर नजर आएंगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

4 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

19 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

22 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

35 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

49 minutes ago