पीएम मोदी.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में पीएम मोदी (PM Modi) सेना, कैबिनेट और उच्च अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं. आज (30 अप्रैल) पीएम मोदी ताबड़तोड़ 4 बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सुरक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
पीएम मोदी (PM Modi) सुबह 11 बजे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह समिति देश की सुरक्षा और रक्षा से जुड़े बड़े फैसलों पर चर्चा करती है. हालांकि, इस बैठक का एजेंडा फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार किया जाना तय है.
CCS बैठक के तुरंत बाद प्रधानमंत्री राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस समिति में राजनीतिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा होगी, और मौजूदा राजनीतिक हालातों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: आतंक को जमींदोज करने के लिए सेना को दी गई खुली छूट, PM मोदी की भागवत संग अहम बैठक
इसके बाद आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक होगी. इस बैठक में आर्थिक नीतियों की समीक्षा, देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा किए जाने की संभावना है. इन तीन बैठकों के बाद, पीएम मोदी (PM Modi) शाम को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…
Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…