देश

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लघंन, नौशेरा, सुंदरबनी, बारामूला और अखनूर में की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया कड़ा जवाब

पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है. 29-30 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तान (Pakistan) की सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के उस पार से भारतीय इलाकों में गोलीबारी की है. भारतीय सेना के मुताबिक 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार से फायरिंग की.

Pakistan ने की फायरिंग

पाकिस्तानी सेना द्वारा यह फायरिंग बिना किसी उकसावे के की गई है. फायरिंग के लिए छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया. भारतीय सेना के जवानों ने बिना देरी किए तेजी से इस फायरिंग का जवाब दिया.

Pakistan लगातार कर रहा सीमा पर फायरिंग

गौरतलब है कि पाकिस्तान (Pakistan) की सैन्य चौकियों से पिछले 6 दिनों से फायरिंग की जा रही है. नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के अलावा पाकिस्तानी सेना ने कई अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की है. सेना के अनुसार पाकिस्तानी सेना द्वारा 29-30 अप्रैल की रात को ही नियंत्रण रेखा के पार से बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में भी गोलीबारी की गई. पाकिस्तानी सैन्य चौकियों द्वारा परगवाल सेक्टर में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई है. भारतीय सेना के जवानों ने इन सभी स्थानों पर पाकिस्तान (Pakistan) को उचित व करारा जवाब दिया है. सेना के मुताबिक 28-29 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की थी. भारतीय सेना ने इस उकसावे का तुरंत और प्रभावी जवाब दिया था.

यह भी पढ़ें- “हमारे पास भी परमाणु बम है…पाकिस्तान अगर दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं”, फारूक अब्दुल्ला बोले- पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन, वो जो चाहें करें

वहीं इससे पहले 27-28 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तान (Pakistan) की सेना ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलाबारी की थी. जहां एक ओर कुपवाड़ा और बारामूला व अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार से फायरिंग की गई, वहीं पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग की गई थी. दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीते शुक्रवार से ही पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से फायरिंग की जा रही है.

पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग

ज्ञात हो कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुखों, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी. सरकार ने सेना को स्थिति से निपटने के लिए खुली छूट दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

7 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

15 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

42 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

57 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

59 minutes ago