मनोरंजन

Koffee With Karan 8: Ex वाइफ किरण संग आमिर नजर आएंगे इस शो में, खोलेंगे कई राज

Koffee With Karan 8: करण जौहर का कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ नजर आने वाले हैं. अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि तलाक के बारे में बात कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, आमिर खान और किरण राव अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन के लिए भी शो में आ रहे हैं, क्योंकि इससे पहले उन्होंने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था. इसका डायरेक्शन किरण ने किया है और आमिर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. ये मूवी 1 मार्च 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है.

इस दिन स्ट्रीम होगा एपिसोड

आमिर और Kiran Rao वाला एपिसोड 18 जनवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकता है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. दोनों 10 साल बाद फिर साथ दिखाई देंगे। आखिरी बार वह दोनों 2013 में ‘कॉफी विद करण 4’ में नजर आए थे। हालांकि, तब दोनों का तलाक नहीं हुआ था।

2021 में हुआ था तलाक

आमिर और किरण की जोड़ी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार रही. उनके तलाक की खबर ने बॉलीवुड से लेकर उनके प्रशंसकों तक को हैरान कर दिया था. हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों अपने बच्चों की खातिर अक्सर साथ दिखाई देते हैं. आमिर और किरण ने 2005 में शादी की थी. 2011 में सरोगेसी के जरिए उनका बेटा हुआ था, जिसका नाम आजाद है. इनके भी रिश्ते में खटास आ गई और साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया.

आमिर की हरकत देखती रह गईं समधन

बीती रात आमिर ने अपनी लाडली आइरा खान की शादी कर दी है. 3 जनवरी को नूपूर शिखरे के साथ उनका निकाह हुआ. दूल्हे राजा नूपुर ने जिम के कपड़ों में ही शादी की. मगर जब पपाराजी को पोज देने का समय आया तो वह शेरवानी में बन ठनकर पहुंचे. इसके अलावा एक फैमिली फोटो भी हुई, जहां पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया.

इस दौरान आमिर ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने सवाल पर सवाल दाग दिए. वहीं आमिर खान ने अपनी बेटी आइरा खान की शादी में किरण राव के पास आते हैं और उनसे कुछ बातें करने के बाद उनके गाल पर किस करके अपनी पहली पत्नी के पास चले जाते हैं. और ये सब समधन देखती रह जाती हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

29 seconds ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

5 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

14 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

18 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

35 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

37 minutes ago