देश

सीएम केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मोहल्ला क्लीनिक में बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, LG ने दिए CBI जांच के आदेश

Delhi Mohalla Clinic Scam: दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाओं की आपूर्ति के मामले की CBI जांच के बाद अब मोहल्ला क्लीनिक्स में पैथालॉजी और रेडियोलॉजी टेस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. जिसको लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है.

फर्जी मरीजों पर लाखों टेस्ट कराए गए

दिल्ली सरकार पर आरोप लगे हैं कि प्राइवेट लैब्स को लाभ पहुंचाने के लिए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक्स में फर्जी मरीजों पर लाखों टेस्ट कराए गए हैं. जिसके बाद इस मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग ने करने के बाद रिपोर्ट विजिलेंस विभाग को भेजी थी. रिपोर्ट मिलने के बाद दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी ने इसे एलजी वीके सक्सेना के पास भेजी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपराज्यपाल ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की है.

एलजी ने CBI जांच की सिफारिश की

उपराज्यपाल कार्यालय ने विजिलेंस की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ‘ औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि किसी भी मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर मौजूद नहीं थे. ड्यूटी पर तैनात सभी डॉक्टर पहले से रिकॉर्ड वीडियो के जरिए अपनी अटेंडेंस दर्ज कर रहे थे. इसके अलावा बिना किसी योग्यता वाले स्टॉफ मरीजों को दवा लिखने के साथ ही टेस्ट भी लिख रहे थे. लाखों फर्जी टेस्ट के बदले निजी लैब्स को भुगतान किया गया. मरीजों की एंट्री दिखाने के लिए फर्जी और गैर-मौजूद मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया. इसमें कई सौ करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका है. इसलिए एलजी ने CBI जांच की सिफारिश की है.

यह भी पढ़ें- Delhi News: अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार करेगी ED? सीएम आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, स्टाफ को अंदर जाने से रोका गया

दवाओं की खरीद और सप्लाई में मिली थी गड़बड़ी

बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक्स में मानकों को दरकिनार कर दवाओं की खरीद और सप्लाई का मामला सामने आया था. जिसके बाद एलजी ने इस मामले की CBI जांच की सिफारिश की थी. एलजी वीके सक्सेना ने कहा था कि कई मरीजों की ओर से शिकायत मिलने के बाद एलएनजेपी और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से दवाओं के सैंपल एकत्र किए गए थे. इन दवाओं के सैंपल्स जांच में फेल पाए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

14 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

23 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

25 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago