मनोरंजन

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon Controversy: रक्षाबंधन के मौके पर जूलरी ब्रांड GIVA के लिए किया गया कृति सेनन (Kriti Sanon) का विज्ञापन काफी विवादों में रहा था. विज्ञापन में कृति के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि इस पर टीवी डिबेट तक होने लगी. अब कृति सेनन ने पहली बार इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि किस तरह उनके कपड़ों को लेकर हुई चर्चा ने उन्हें हैरान कर दिया था.

‘मेरी चोली 6 लोगों की पैनल डिस्कशन बन गई’

एक्ट्रेस कृति ने यह खुलासा करीना कपूर खान के चैट शो ‘वॉट वुमन वॉनट’ सीजन 6 में किया. करीना से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मैं यकीन नहीं कर पा रही थी… जब मेरी चोली प्राइम-टाइम न्यूज में 6 लोगों की पैनल डिस्कशन बन गई थी.” कृति की बात सुनकर करीना भी हैरान नजर आईं और उन्होंने कहा, “मुझे पता है.”

दरअसल, रक्षाबंधन के लिए बनाए गए इस विज्ञापन में कृति इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आई थीं. उन्होंने अपने भाई के साथ-साथ अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधी थी. विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया के एक वर्ग ने उनके कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई. कुछ लोगों ने इसे त्योहार की पारंपरिक छवि से जोड़ते हुए सवाल उठाए, जबकि कुछ ने विज्ञापन में पालतू कुत्ते को शामिल करने पर भी नाराजगी जताई.

कृति ने सोशल मीडिया पर भी दिया था जवाब

विवाद बढ़ने के बाद कृति ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन का बचाव किया था. उन्होंने सवाल उठाया था कि आखिर महिलाओं के कपड़ों को उनके सम्मान और संस्कृति से क्यों जोड़ा जाता है. उनका कहना था कि किसी महिला की संस्कृति के प्रति आस्था उसके कपड़ों या नेकलाइन से तय नहीं की जानी चाहिए.

इसके बाद कृति ने महिलाओं के कपड़ों, मिसोजिनिस्ट और उन्हें लेकर बनाए जाने वाले सामाजिक नजरिए पर कई पोस्ट शेयर कीं. हालांकि इन पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर GIVA विज्ञापन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टाइमिंग को इस विवाद से जोड़कर देखा गया.


ये भी पढ़ें: फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका


बाद में कृति ने महिलाओं की सुरक्षा और कपड़ों के आधार पर पीड़ित को दोष देने की मानसिकता पर भी पोस्ट साझा की. इस तरह विज्ञापन से शुरू हुआ विवाद सिर्फ एक ऐड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं के पहनावे और उन्हें जज करने की सोच पर बड़ी बहस में बदल गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

2 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

33 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

36 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

44 minutes ago

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

1 hour ago