मनोरंजन

‘छावा’ में विक्की कौशल के अभिनय को देख कुमार विश्वास ने बताया ‘अद्भुत’

Vicky Kaushal Film: साल की शुरुआत एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से हो गई है. भले ही जनवरी के महीने में देवा, फतेह और स्काई फोर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन छावा ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया. 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर कि फिल्म ‘छावा’ ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी फिल्म को खूब तारीफ मिल रही है. इस बीच फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय को कवि कुमार विश्वास ने भी सराहा है.

कुमार विश्वास ने बताया ‘अद्भुत’

संभाजी महाराज की वीरता को पर्दे पर उतारती फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल की अदाकारी को कुमार विश्वास ने “अद्भुत” बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भारत की अप्रतिम शौर्य परंपरा को अपने अद्भुत अभिनय कौशल से हमारे प्राणधन शौर्य-स्वरूप छावा छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में जीवंत करने के लिए बहुत-बहुत बधाई विक्की कौशल अशेष शुभकामनाएं.”

विश्वास की तस्वीरों को री-पोस्ट कर जताया आभार

फिल्म में शानदार अभिनय के लिए कुमार विश्वास से मिली तारीफ पर विक्की कौशल बेहद उत्साहित नजर आए. विश्वास की तस्वीरों को री-पोस्ट कर उन्होंने आभार जताते हुए लिखा, “धन्यवाद कुमार विश्वास जी.”मराठा साम्राज्य और उसके गौरव वीर संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सराहना कर चुके हैं. विक्की कौशल ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए इसे शब्दों से परे सम्मान बताया था.

यह भी पढ़ें: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ पर ट्वीट कर बुरा फंसी Swara Bhaskar, अब देनी पड़ी ये सफाई

विक्की कौशल ने निभाई छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका

फिल्म दो राज्यों मध्य प्रदेश और गोवा में टैक्स फ्री भी हो चुकी है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं. इस प्रोजेक्ट में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब, डायना पेंटी ने जीनत-उन-निसा बेगम, आशुतोष राणा ने हम्बीराव मोहिते और दिव्या दत्ता ने सोयराबाई की भूमिका निभाई है.

बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज

14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है. बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त धमाल मचाए हुए है. 250 करोड़ के क्लब में फिल्म शामिल हो गई है. साथ ही इसका विदेशों में भी जलवा देखने को मिल रहा है। अब तक छावा ने वर्ल्डवाइड एक शानदार कलेक्शन कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

10 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

18 minutes ago

गेमिंग कंट्रोलर से तबाह होंगे ईरानी ड्रोन! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका ने उतारे ‘अदृश्य’ लेजर हथियार

US Military Laser Weapon: अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी ड्रोन और मिसाइलों…

27 minutes ago

IRDAI के एक ड्राफ्ट से पॉलिसीबाजार को बड़ा झटका, एक दिन में ₹31 हजार करोड़ की मार्केट वैल्यू साफ

Policybazaar share crash: IRDAI के इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रस्तावित नए नियमों से PB Fintech के…

29 minutes ago

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका शर्मसार, तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, चिराग भी नाराज

Bihar News: बिहार में जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत से…

35 minutes ago

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

1 hour ago