Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ पर ट्वीट कर बुरा फंसी Swara Bhaskar, अब देनी पड़ी ये सफाई

Swara Bhasker Controversial Post: स्वरा भास्कर ने ‘छावा’ फिल्म में मुगलों के अत्याचार की तुलना महाकुंभ भगदड़ से की, जिससे विवाद हुआ. ट्रोल होने पर उन्होंने सफाई दी और माफी मांगी.

Swara Bhaskar, Vicky Kaushal

स्वरा भास्कर, विक्की कौशल

Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ और महाकुंभ में मची भगदड़ पर एक ऐसा कमेंट किया, जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है. इसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपने बयान को लेकर सफाई भी दी है. ऐसे में आइए जानते है स्वरा भास्कर के ट्रोल होने की वजह क्या है?

पहली पोस्ट में स्वरा ने क्या लिखा था?

अपनी पहली पोस्ट में स्वरा ने लिखा था लोग 500 साल पहले हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को काल्पनिक फिल्मों के जरिए दिखाए जानें पर नाराज हो रहे हैं. उन्हें महाकुंभ में खराब इंतजाम की वजह से भगदड़ में हुई मौतों पर कोई गुस्सा नहीं आ रहा है. वहां की लाशों को बुलडोजर से हटाया गया. ये समाज दिमाग और आत्मा से मरा हुआ है. इस पोस्ट को छावा फिल्म से जोड़कर देखा गया जिसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. उनके इस ट्वीट के बाद से एक नया विवाद खड़ा हो गया. लोगों ने उन्हें इतिहास पढ़ने की सलाह दी. इसके अलावा उन्हें माफी मांगने के लिए भी कहा. इसके बाद अब स्वरा ने अपना नया बयान जारी किया है.

एक्ट्रेस के देनी पड़ी ये सफाई

स्वरा भास्कर ने अपने पुराने बयान पर ट्रोल होने के बाद एक नया बयान जारी किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरे ट्वीट से बहुत ज्यादा बहस और गलतफहमी फैल गई. बिना किसी शक के मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा और उनके योगदान की इज्जत करती हूं. मेरा विचार बस इतना है कि अपने इतिहास का महिमामंडन करना ठीक है लेकिन अभी की गलतियों को छिपाने के लिए इस महिमामंडन का इस्तेमाल न करें.

यह भी पढ़ें: “हिमालय इंतजार कर सकता है!” पवन कल्याण ने पीएम मोदी को क्यों कहा ऐसा…

स्वरा भास्कर ने मांगी माफी

स्वरा भास्कर ने आगे लिखा ‘मेरे पहले ट्वीट से अगर किसी का दिल दुखा है, तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं. जैसे किसी भी भारतीय को गर्व होता है, वैसे मुझे भी अपने इतिहास पर गर्व होता है. हमारा इतिहास हमें एकजुट करेगा और हमें बेहतर कल के लिए लड़ने की ताकत देगा.’ बता दें, ‘छावा’ के क्लाइमैक्स में मुगल बादशाह औरंगजेब को छत्रपति संभाजी महाराज पर क्रूर अत्याचार को दिखाया गया है.

महाकुंभ में क्या हुआ था?

आपको बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन यानी 29 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में बहुत ज्यादा भीड़ जमा हुई थी. इसी दौरान यहां भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी. भगदड़ में 60 लोग जख्मी हुए थे. स्वरा ने इसी को लेकर ट्वीट किया था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital