Bigg Boss 20: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और जाने-माने बिजनेसमैन ललित मोदी को लेकर इन दिनों एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर खूब तैर रही थी. दावा किया जा रहा था कि वह जल्द ही टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन यानी ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. हालांकि इन अटकलों पर खुद ललित मोदी ने चुप्पी तोड़ते हुए इसे पूरी तरह से ‘फेक न्यूज’ करार दिया है और ऐसा करने वालों पर कानूनी डंडा चला दिया है.
सोशल मीडिया पर इन अफवाहों के तूल पकड़ने के बाद ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर बेहद कड़े शब्दों में अपनी बात रखी. उन्होंने साफ किया कि न तो उन्हें इस शो के लिए कभी कोई ऑफर या अप्रोच किया गया है और न ही उनका इसमें हिस्सा लेने दूर-दूर तक कोई इरादा है. बिजनेसमैन ने हैरानी जताई कि किस तरह बिना किसी से पुष्टि किए एक पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी को मीडिया में सनसनी बना दिया जाता है.
सिर्फ सोशल मीडिया पर सफाई देने से बात खत्म नहीं हुई, बल्कि ललित मोदी ने अपने वकीलों की फर्म ‘हिरानी एंड एसोसिएट्स’ के जरिए उन तमाम पब्लिकेशन और सोशल मीडिया अकाउंट्स को कानूनी नोटिस थमा दिया है जिन्होंने यह झूठी खबर चलाई थी.
नोटिस में स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि उनके मुक्किल से न तो इस प्रोग्राम के मेकर्स, ब्रॉडकास्टर्स या चैनल ने कभी संपर्क किया है और न ही किसी को यह अधिकार दिया गया है कि वह ललित मोदी की तरफ से ऐसी कोई बात कहे. वकीलों की तरफ से चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी भी तरह की खबर छापने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर कर ली जाए, और फौरन इन झूठी खबरों को हटाया जाए.
ये भी पढ़ें- विमल पान मसाला विज्ञापन पर एक्शन, शाहरुख समेत 3 स्टार्स को नोटिस
आपको बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह लोकप्रिय रियलिटी शो अगले महीने यानी 6 सितंबर से जियो सिनेमा और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होने वाला है. हाल ही में आए शो के प्रोमो और टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है, जिसमें एक नए ट्विस्ट और ‘जीवन दान’ जैसे कॉन्सेप्ट का हिंट मिला है. जहां एक तरफ मेकर्स शो की असली कंटेस्टेंट लिस्ट को लेकर गोपनीयता बरत रहे हैं, वहीं हर साल की तरह इस बार भी कई मशहूर हस्तियों के नाम जुड़ने की अफवाहें बाजार में गर्म हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…