भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma के क्रिकेट करियर और खासकर 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भीतर ही अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. स्थिति यह है कि बोर्ड के एक वरिष्ठ पदाधिकारी और चयनकर्ताओं के बीच विचारों का भारी मतभेद देखने को मिल रहा है.
मामला तब गरमाया जब भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के दौरान ऐसी खबरें तेज हो गईं कि लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाने वाला मुकाबला रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने रोहित को पहले ही साफ कर दिया था कि वे अब टीम की आगे की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं और इंग्लैंड सीरीज के बाद उन्हें रिप्लेस करने पर विचार चल रहा है.
लेकिन इसी बीच लॉर्ड्स वनडे से ठीक पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का एक बयान सामने आया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि रोहित जब तक टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं में शामिल हैं, तब तक वे देश के लिए खेलते रहेंगे. सैकिया का यह बयान आना था कि चयनकर्ताओं की त्यौरियां चढ़ गईं.
एक रिपोर्ट के अनुसार चयन समिति देवजीत सैकिया के इस बयान से बिल्कुल खुश नहीं है. चयनकर्ताओं की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह यह थी कि जब वे खुद रोहित को भविष्य की प्लानिंग के बारे में बता चुके थे तब बोर्ड के सचिव का यह बयान एकदम उलट संदेश दे गया. चयनकर्ता चाहते थे कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा के प्रदर्शन का हर सीरीज के बाद बारीकी से आकलन किया जाए.
चूंकि रोहित टी20 और टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं, ऐसे में वे सिर्फ वनडे खेलना जारी रखना चाहते हैं. हालांकि, चयन समिति चाहती है कि अब टीम में बदलाव का दौर शुरू हो और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को खुलकर मौके दिए जाएं.
ये भी पढ़ें- हॉकी वर्ल्ड कप का धमाकेदार आगाज! कप्तान हरमनप्रीत के डबल धमाल से भारत ने वेल्स को 3-1 से रौंदा
इन तमाम विवादों के बीच एक नया मोड़ तब आया जब रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी से मुलाकात की और लॉर्ड्स के मैदान पर शानदार शतक जड़ दिया. इन दोनों घटनाओं के बाद अब ऐसी चर्चाएं हैं कि रोहित को आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी जाने वाली टीम में शामिल किया जा सकता है.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल इसी साल सितंबर में समाप्त हो रहा है. बोर्ड जल्द ही उनके साथ एक अहम बैठक करने वाला है. हाल के दिनों में आलोचकों के निशाने पर रहे अगरकर को लेकर यह मीटिंग बहुत खास रहने वाली है. हालांकि नियमों के मुताबिक अगरकर को एक साल का एक्सटेंशन मिल सकता है, लेकिन यह भी तय है कि वे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर नहीं बने रह पाएंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…