मनोरंजन

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ को TV सितारों ने दी अंतिम विदाई, कहा- ‘लेजेंड्स मरते नहीं’

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है. वह बॉलीवुड के जांबाज एक्शन हीरो थे. इसके अलावा, वह रोमांटिक अंदाज और सरल व्यक्तित्व के कारण लोगों के दिलों पर राज करते थे. उनके निधन की खबर पर टीवी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की और धर्मेंद्र के प्रति सम्मान जताया.

अभिनेता अली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ”ऐसा महसूस हो रहा है कि आज राष्ट्र ने अपनी बचपन की एक कड़ी खो दी है. धर्मेंद्र जी, आपकी मौजूदगी हमेशा घर जैसा महसूस कराती थी.”

वहीं, करण कुंद्रा ने श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में कहा, ”किस्मत वाला हूं कि आपके पैर छूकर आपका आशीर्वाद ले पाया इस जन्म में. ओम शांति, धर्मजी. लेजेंड्स मरते नहीं हैं.”

अर्जुन बिजलानी की दिल से जुड़ी श्रद्धांजलि

राइज एंड फॉल के विजेता अर्जुन बिजलानी ने गहरे भावों को व्यक्त करते हुए लिखा, “धर्मेंद्र जी, जब भी मैंने आपसे मुलाकात की, वह मेरे लिए एक जादुई पल बन गया. अपने बचपन के आइकॉन से मिलना मेरे लिए सिर्फ यादगार नहीं, बल्कि सपने जैसा था. आपने ‘शोले’ ही नहीं, इतने सारे हीरोज और आइकॉनिक रोल दिए, जो हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गए.”

उन्होंने लिखा, ”300 से ज्यादा फिल्मों का करियर साबित करता है कि आप सिर्फ अभिनेता नहीं, मैं कहूं तो एक लीजेंड थे. आप नहीं रहे, इस पर विश्वास करना कठिन है. मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं कि मुझे आपसे मिलने का मौका मिला. आपके परिवार को मेरी गहरी संवेदना. ओम शांति.”

अंकिता लोखंडे की भावुक श्रद्धांजलि

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी पोस्ट किया और लिखा, ”रेस्ट इन पीस, धर्मेंद्र जी. लेजेंड्स लोग सचमुच कभी नहीं जाते… आपका अपनापन, आपका चार्म और आपकी आइकॉनिक विरासत हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी. आपके परिवार और आपके प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना.”

टीवी के लोकप्रिय होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल ने लिखा, ”एक युग का अंत…. धरम सर, हम आपको हर दिन याद करेंगे. आपने जो अपनापन हम पर बरसाया, हम उसे याद करेंगे. आपने हमेशा बहुत प्यार दिया, सभी यादों के लिए धन्यवाद. ओम शांति.”

ये भी पढ़ें: बॉलीबुड ने माना ‘ही-मैन’ का लोहा लेकिन राजनीति में हाथ रहे कमजोर, जाने धर्मेंद्र का सियासी सफर

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

7 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

43 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago