मनोरंजन

पहली फिल्म में धर्मेंद्र को मिले थे सिर्फ 51 रुपये, आखिरी बार ‘Ikkis’ में दिखेंगे

बालिवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र पाजी अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका निधन आज सोमवार (24 नवंबर) को मुबंई में जुहू स्थित उनके घर में हुआ. जिसके बाद से उनके फैंस के बीच शोक की लहर उमड़ पड़ी है. फैंस ने धर्मेंद्र को बहुत प्यार दिया है, उनके हर एक किरदार से वो आत्मीयता की भावनएं रखते हैं. चाहे उनकी आइकॉनिक फिल्म शोले में वीरू का रोल हो या हकीकत मूवी में फौजी का रोल, सबको जनता ने खूब सराहा है.

पहली फिल्म में मिला महज ₹51

धर्मेंद्र देओल की पहली फिल्म साल 1960 में आई थी. इस मूवी का नाम ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे.’ इस फिल्म में धर्मेंद्र, बलराज साहनी, कुमकुम और ऊषा किरण के साथ नजर आए थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि धरम पाजी को इसके लिए महज 51 रुपये की फीस मिली थी. उन्होंने अपने फिस से जुड़ी बात ‘डांस दीवाने’ नाम के रियलिटी शो पर किया था. इसके अलावा पत्रकार प्रभु चावला के साथ बातचीत में भी वो अपनी पहली फिल्म की फीस का जिक्र कर चुके हैं. हालांकि धर्मेंद्र ने कहा था कि उन 51 रुपयों को मैं अपने लिए लकी मानता हूं.

आखिरी बार इस फिल्म में दिखेंगे

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्‍म ‘इक्‍कीस’ (Ikkis).वैसे तो यह मूवी 25 दिसंबर को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले ही धरम पाजी का दुनिया से जाना निश्चित रूप से दुखद है. निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा की “पिता बेटों का पालन-पोषण करते हैं. महापुरुष राष्ट्र का निर्माण करते हैं. धर्मेंद्र जी, एक 21 वर्षीय अमर सैनिक के पिता के रूप में एक भावनात्मक शक्ति हैं, एक कालातीत किंवदंती हमें दूसरे की कहानी सुनाती है. 25 दिसंबर 2025 को दुनिया भर में.”

धर्मेंद्र पाजी ने इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, जो सेकेंड लेफ्टिनेंटअरुण खेत्रपाल की भूमिका में है, के पिता ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल की भूमिका निभाई है. एक्टर इस फिल्म में आखिरी बार बड़े पर्दे पर अपने जलवे बिखेरेंगे, जिसके लिए उनके फैंस के बीच बड़ा उत्साह है.

ये भी पढ़ें: सिनेमा का एक युग समाप्त: धर्मेंद्र पाजी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

44 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

44 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago