मनोरंजन

Mahakumbh की वायरल गर्ल Monalisa की ट्रेनिंग हुई शुरू, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बने टीचर, Video देख चहक उठेंगे आप

Mahakumbh Viral Girl MonaLisa: प्रयागराज महाकुंभ में कजरारी आंखों और सादगी भरी मुस्कान से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. 16 साल की वायरल गर्ल मोनालिसा ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि महाकुंभ में आने के बाद उसकी जिंदगी ही बदल जाएगी और वो रातों रात फेमस हो जाएगी. मोनालिसा अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किए गए महाकुंभ मेले में माला बेचने पहुंची थीं.

मोनासिला की तस्वीरें इस कदर वायरल हुई की महांकुभ में पहुंचे लोगों ने उनके खूब इंटरव्यू लिए. इस दौरान फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा की भी नजर मोनालिया पर पड़ी और वे उससे और उसके परिवार से मिलने पहुंच गए. बाद में उन्होंने मोनालिसा को अपनी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन कर लिया. अब सनोज मिश्रा मोनालिसा को पढ़ाने-लिखाने की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. ऐसे में उनका पढ़ाते हुए एक वीडियो भी सामने आया जिसे देख आप चहक उठेंगे.

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बने टीचर

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा खुद टीजर बनकर मोनालिसा को क,ख,ग सिखा रहे हैं. मोनालिया की क्लास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकते हैं कि एक बंद कमरे में मोनालिसा पट्टी पेन लेकर बैठी है जिसपर अ,आ,इ,ई लिखा है. सनोज मिश्रा शब्दों को पढ़ना और लिखना सिखा रहे हैं. साथ में मोनालिसा की चचेरी बहन भी मौजूद है.

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा से पूछा दिलचस्प सवाल

इसके अलावा वीडियो में सनोज मिश्रा मोनालिसा को वर्णमाला सीखाते हुए नजर आ रहे हैं. क्लिप में सनोज मिश्रा मोनालिसा से एक दिलचस्प सवाल पूछते हैं कि पढ़ना या लिखना न जानने के बावजूद वह इंस्टाग्राम कैसे चलाती है? वह इससे उसके फीड पर टेक्स्ट पोस्ट करने के पीछे का रहस्य उजागर करने के लिए कहते हैं. इस पर मोनालिसा बताती हैं कि वह केवल तस्वीरें अपलोड करती है. वीडियो में मोनालिसा एक्साइटमेंट के साथ स्वरों का उच्चारण करती है, “अ आ, ई ई, उ उ,…” करती नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने की Pariksha Pe Charcha, स्ट्रेस और डिप्रेशन से निपटने के लिए बच्चों को बताई ये शानदार टिप्स

समोज मिश्रा ने वीडियो किया शेयर

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हिए सनोज मिश्रा ने कैप्शन में लिखा है धरती पर जन्म लेने के बाद से इंसान सब कुछ सीखता ही है आज के समाज के लिए पढ़ाई बहुत ही जरूरी है ऐसे में जो पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं वो समाज से पिछड़े जाते हैं वायरल गर्ल मोनालिसा भी वैसी ही है जो अब पढ़ना सीख रही है जो शायद लोगों के लिए मिसाल बनें…’

मोनालिसा के परिवार से की थी मुलाकात

इससे पहले फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के परिवार के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया था जहां उन्होंने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म में उनका टैलेंट दिखाने का आश्वासन दिया था. अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए मिश्रा ने कहा था मोनालिसा कड़ी मेहनत करने के लिए उत्सुक है और उसे सफलता की ओर ले जाना हमारी जिम्मेदारी है. डायरेक्टोरियल पोर्टफोलियो के साथ जिसमें ‘राम जन्मभूमि’ और ‘काशी टू कश्मीर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. मिश्रा मोनालिसा की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

2 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago