लाइफस्टाइल

Kiss Day 2025: Love और Feelings को जाहिर करने के लिए बेहद जरुरी है फिजिकल इंटिमेसी, जानें कैसे शुरू हुआ इसका चलन

Kiss Day 2025: किस डे वैलेंटाइन वीक (valentine week) का एक खास दिन होता है, जिसमें प्यार को पिजिकल टच के जरिए जाहिर किया जाता है. किस डे हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है, यानी वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले. यह दिन प्रेमियों के बीच नजदीकियों को बढ़ाने और रिश्ते को और गहरा बनाने का एक जरिया है. किस सिर्फ एक रोमांटिक संकेत नहीं, बल्कि यह भावनाओं को बिना शब्दों के व्यक्त करने का एक सुंदर तरीका भी है. यह दर्शाता है कि प्रेम सिर्फ कहने तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसे महसूस भी किया जाता है.

क्यों मनाया जाता है किस डे?

पिजिकल टच का मनोवैज्ञानिक प्रभाव (Psychological Effects) गहरा होता है. यह बिना कुछ कहे भी कई भावनाओं को साझा करने का एक सशक्त माध्यम है. एक कोमल स्पर्श या किस से प्रेम, सम्मान, सहानुभूति और देखभाल जैसी भावनाएं जाहिर की जा सकती हैं. किस करने से रिश्तों में नजदीकी बढ़ती है और आपसी समझ को मजबूत करने में मदद मिलती है. यह वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध हो चुका है कि किस करने से शरीर में ऐसे हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो खुशी और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देते हैं.

Kiss Day का इतिहास

किस की परंपरा कब शुरू हुई, इसे सटीक रूप से बताना कठिन है, लेकिन यह प्राचीन सभ्यताओं में भी प्रचलित रही है. कई ऐतिहासिक ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है. हालांकि, इसे वैलेंटाइन वीक का हिस्सा बाद में बनाया गया, जब पश्चिमी संस्कृति में प्रेम का उत्सव मनाने की परंपरा विकसित हुई.

Kiss करने के जबरदस्त फायदे

किस करना न केवल भावनात्मक रूप से फायदेमंद होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है. किस डे केवल रोमांस का दिन नहीं, बल्कि यह प्रेम और भावनाओं को व्यक्त करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह रिश्तों को मजबूत करने के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है. इस खास दिन को अपने साथी के साथ मनाकर अपने रिश्ते को और गहरा बनाएं.

  • तनाव को कम करता है – किस करने से ऑक्सीटोसिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे ‘हैप्पी हार्मोन’ रिलीज होते हैं, जो मूड को अच्छा बनाते हैं और तनाव को कम करने में मदद करते हैं.
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है – जब आप किसी को किस करते हैं, तो आपकी हृदय गति थोड़ी बढ़ जाती है, जिससे रक्त संचार में सुधार होता है और हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.
  • इम्यूनिटी को बढ़ाता है – शोध के अनुसार, किस करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है/ यह शरीर में एंटीबॉडीज़ को सक्रिय कर इंफेक्शन्स से लड़ने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: अगर आप भी नाइट ड्यूटी करते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये समस्याएं

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

6 hours ago