मनोरंजन

‘सुधर जाओ, नहीं तो अच्छे से इलाज करेंगे,’ धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को ऐसे दी गई धमकी, सामने आया हैरी बॉक्सर का ऑडियो

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फ़िल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी भरे ऑडियो संदेश के मामले में नया विवाद सामने आया है. इस धमकी वाले ऑडियो में एक व्यक्ति खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है बताकर दोनों सितारों को चेतावनी दे रहा है.

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक रोहित शेट्टी को हैरी बॉक्सर, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है, द्वारा धमकी भरे ऑडियो संदेश के माध्यम से चेतावनी दी गई है. मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है और तकनीकी व लोकेशन की जांच कर रही है. ऑडियो में पुर्तगाल में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने और भविष्य में हमलों की धमकी देने का भी दावा किया गया है. चलिए जानते है क्या है पूरा मामला:

मामले में नया मोड़, ऑडियो से मचा हड़कंप

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में अब नया खुलासा सामने आया है. मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को एक कथित ऑडियो मिला है, जिसने पूरे बॉलीवुड और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

जांच एजेंसियों के अनुसार, धमकी भरा वॉयस नोट कथित तौर पर बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने भेजा था. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने ऑडियो के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को निशाना बनाते हुए धमकी दी है. हालांकि एजेंसियां अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि और तकनीकी जांच में जुटी हुई हैं.

वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच जारी

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस कथित ऑडियो को लेकर क्राइम ब्रांच ने कहा है कि इसकी सत्यता की जांच की जा रही है. जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि मैसेज कहां से भेजा गया और आरोपी की वास्तविक लोकेशन क्या है. शुरुआती जांच में वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल सामने आया है, जिसकी लोकेशन विदेश की बताई जा रही है.

ऑडियो में दी गई गंभीर धमकियां

वायरल ऑडियो में आरोपी खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चेतावनी देता सुनाई दे रहा है. ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया है कि यदि समय रहते ‘सुधर’ नहीं गए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. साथ ही अभिनेता और उनके स्टाफ की निजी जानकारी होने का दावा करते हुए हमले की धमकी भी दी गई है.

विदेश में हुई फायरिंग का भी दावा

ऑडियो में आरोपी ने पुर्तगाल के मरिन्हा ग्रांडे में हुई एक फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का भी दावा किया है और भविष्य में और हमलों की धमकी दी है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़े: ‘धोनी 10 लाख रुपये जमा करें…’, राजपाल यादव के बाद अब माही की मुश्किलें बढ़ीं, इस राज्य में अदालत ने दिया भुगतान का निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

2 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

6 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

28 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

32 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

47 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

58 minutes ago