Malaika Arora Father Death: फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ आई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने बुधवार को घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है. उनके सुसाइड करने की वजहों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार, मलाइका अरोड़ा के पिता ने बांद्रा में स्थित अपने घर की 7वीं मंजिल से मंजिल से कूदकर सुसाइड किया. उन्होंने बुधवार सुबह 9 बजे के करीब छत से कूदकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस बीच पिता की मौत की खबर मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं. उनके पिता के शव को मुंबई के बाबा अस्पताल में रखा गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के तुरंत बाद उनके घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है. इसके अलावा मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी उनके घर पहुंच गए हैं.
अनिल की पत्नी और मलाइका की मां जॉइस ने पुलिस को दिए स्टेटमेंट में कहा कि अनिल रोज सुबह बालकनी में बैठकर न्यूजपेपर पढ़ते थे. बुधवार सुबह जब उन्होंने लिविंग रूम में अनिल की स्लिपर्स देखीं तो वो बालकनी में गईं. वहां उन्हें अनिल कहीं नहीं दिखाई दिए तो उन्होंने नीचे झांककर देखा. वॉचमैन जोर-जोर से मदद के लिए चिल्ला रहा था. पत्नी जॉइस ने आगे कहा कि अनिल किसी बीमारी से नहीं जूझ रहे थे. उन्हें सिर्फ घुटनों में दर्द रहता था. उन्होंने मर्चेंट नेवी से वीआरएस लिया था. जॉइस ने ये भी बताया कि सालों पहले उनका और अनिल का तलाक हो गया था लेकिन कुछ सालों से दोनों साथ रह रहे थे.
मलाइका का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था. वह 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. वह अपनी मां और बहन अमृता अरोड़ा के साथ चेंबूर रहने आ गईं. उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली ईसाई हैं और उनके पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी थे, जो भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे.
हाल ही में एक फैशन पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि जब वह 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता ने अलग होने का फैसला किया था. उन्होंने कहा था कि भले ही उनका बचपन अच्छा रहा हो, लेकिन यह सब उनके लिए आसान नहीं था. मेरे माता-पिता के अलग होने से मुझे अपनी मां को एक नए नजरिए से देखने का मौका मिला.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…