स्वामी प्रेमानंद जी महाराज
मथुरा के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की ख्याति देश और दुनियाभर में फैली हुई है, और उनके लाखों-करोड़ों भक्त नियमित रूप से उनके प्रवचनों को सुनते हैं. लेकिन आधुनिक तकनीक ने संत प्रेमानंद महाराज को एक नई समस्या में डाल दिया है, जिसकी जानकारी खुद उनके आश्रम से दी गई है. संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों के लिए एक विशेष संदेश भेजा है, जिसमें उन्हें सावधान रहने की अपील की गई है.
वृंदावन में श्रीहित राधाकेलि कुंज परिकर की ओर से संत प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक फेसबुक पेज, ‘वृंदावन रस महिमा’ के माध्यम से यह सूचना साझा की गई है. इसमें बताया गया है कि हाल के दिनों में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग कर संत प्रेमानंद महाराज की आवाज और नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है.
इस सूचना में यह भी बताया गया कि कुछ अराजक तत्व महाराज की आवाज की नकल कर अपने उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं. वीडियो और विज्ञापनों के जरिए उनकी आवाज का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है ताकि वे उन उत्पादों को खरीदें. महाराज ने अपने भक्तों से आग्रह किया है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार न हों.
संत प्रेमानंद महाराज के भक्त उनके प्रवचनों को गहराई से मानते हैं और उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाते हैं. आश्रम से जारी इस संदेश के बाद भक्तों में चिंता तो बढ़ी है, लेकिन अब वे और अधिक सतर्क हो गए हैं.
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज की कई रील्स देखी जा रही हैं, जिनमें उनकी आवाज का इस्तेमाल उन उत्पादों के विज्ञापन के लिए किया जा रहा है जिनसे महाराज का कोई संबंध नहीं है. जब यह बात आश्रम तक पहुंची, तो महाराज ने तुरंत अपने भक्तों को सावधान कर दिया, ताकि वे किसी प्रकार के भ्रम में न पड़ें.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…