मस्जिद जाना मलाइका अरोड़ा पर पड़ा भारी
बॉलीवुड की फैशनिस्ता और अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली Malaika Arora इन दिनों अपनी छुट्टियों का मजा लेने दुबई पहुंची हुई हैं. वहां से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है. हमेशा अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज से महफिल लूटने वाली मलाइका इस बार बिल्कुल अलग ही रूप में नजर आईं, जिसे देखकर फैंस के साथ-साथ आम लोग भी हैरान रह गए.
दुबई के दौरे पर गईं मलाइका ने वहां की मशहूर और खूबसूरत शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दीदार किया. इस दौरान उन्होंने काले रंग का अबाया (बुर्का) पहना हुआ था और सिर पर मैचिंग स्कार्फ भी ओढ़ा था. हमेशा फैशनेबल वेस्टर्न या बोल्ड कपड़ों में दिखने वाली मलाइका को इस ट्रेडिशनल लिबास में देखना लोगों के लिए काफी नया अनुभव था.
मलाइका ने मस्जिद के अंदर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इस भव्य इमारत की खूबसूरती को निहारती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां आप ठहरकर सोचने लगते हैं… यह जगह भी कुछ वैसी ही थी.”
वीडियो सामने आते ही जहां कुछ फैंस ने उनकी इस सादगी और लुक की तारीफ की, वहीं इंटरनेट की पैनी नजरें एक ऐसी गलती पर टिक गईं जिसने तुरंत विवाद खड़ा कर दिया. दरअसल, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मलाइका ने बुर्के के साथ अपने पैरों में जूते (शूज) पहने हुए हैं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया.
लोगों ने मस्जिद परिसर में जूते पहनकर घूमने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, “क्या इन्हें इतनी सी भी जानकारी नहीं है कि मस्जिद में जूते पहनकर नहीं जाते?” वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए उन्हें ड्रामा क्वीन राखी सावंत तक कह डाला. कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि मलाइका ने सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा किया है.
मलाइका के इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. जहां एक तरफ कुछ लोग उनके इस नए लुक को देखकर उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “अरे! आज पहली बार मलाइका जी पूरे कपड़ों में नजर आई हैं.” वहीं एक अन्य यूजर ने तो यह सवाल तक पूछ लिया कि “क्या इन्होंने अपना धर्म बदल लिया है?”
ये भी पढ़ें- टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…
Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…
Varanasi News: वाराणसी और साबरमती के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…
IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…
सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…