मनोरंजन

“उनका किरदार हमेशा जिंदा रहेगा” मनोज कुमार की निधन पर बोले – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

Rip Manoj Kumar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने  शुक्रवार को अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से उनके चाहने वाले और पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने चहेते कलाकार को याद कर भावुक हो रहे हैं.

वहीं, हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज जी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता और कलाकार मनोज कुमार आज 87 साल की आयु पूरी करके इस दुनिया को छोड़कर चले गए लेकिन उनका किरदार हमेशा जिंदा रहेगा. उन्होंने कहा कि उनके गीतों और उनकी अदाकारी में हमेशा भारत की संस्कृति की सुगंध आती थी और उनके गाए हुए और फिल्माए हुए नगमे हमेशा याद किए जाएंगे.

भारत कुमार के नाम से जाने जाते थे

आपको बता दें कि 87 साल के फिल्म स्टार मनोज कुमार का निधन आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ. वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे. उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था. उन्होनें उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान जैसी बेहद कामयाब फिल्में की थी.

लंबे समय से थे बीमार

गौरतलब है कि उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं. मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे. उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में होगा.

7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे

मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे. पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था. उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते. 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया. 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया.

इस मौके पर श्री अनिल विज जी ने उनकी फिल्मों के कुछ गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. विज ने गाया कि :-

है प्रीत जहाँ की रीत सदा
मैं गीत वहाँ के गाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ
है प्रीत जहाँ की रीत सदा…

कसमें वादे प्यार वफ़ा सब
बातें हैं बातों का क्या
कोई किसी का नहीं ये झूठे
नाते हैं नातों का क्या
कसमें वादे प्यार वफ़ा…

ये भी पढ़े वो किस्सा, जब इंदिरा सरकार से भिड़ गए थे फिल्म अभिनेता मनोज कुमार, और अमृता प्रीतम से कहा- क्या एक लेखक के रूप में आपने खुद को बेच दिया है?

-भारत एक्सप्रेस

Shalini

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

10 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

42 minutes ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

53 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago