देश

मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान: “BSF बनी भगवान, बंगाल पुलिस रही मूकदर्शक”

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून को लेकर भड़की हिंसा के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है. इस पूरे मामले पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने तीखा बयान देते हुए राज्य सरकार और बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंसा के दौरान बंगाल पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि बीएसएफ ने मोर्चा संभाल कर लोगों की जान बचाई.

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “मुर्शिदाबाद के लोग खुद कह रहे हैं कि बीएसएफ उनके लिए भगवान के समान है. वहां घरों में आग लगाई गई, लोगों को मारा गया, महिलाओं की इज्जत लूटी गई और मंदिरों को निशाना बनाया गया, लेकिन बंगाल पुलिस सिर्फ देखती रही.” उन्होंने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों ने खुद फोन कर यह कहा कि उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है.

केंद्र से मांगी केंद्रीय बलों की तैनाती

विधायक ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “अगर ममता बनर्जी से राज्य नहीं संभल रहा है तो पूरे बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए. पुलिस कमजोर नहीं है, लेकिन उसे काम करने से रोका जा रहा है. बीएसएफ ने जिस तरह से हालात संभाले हैं, हम उन्हें सलाम करते हैं.”

अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि वक्फ कानून के नाम पर राज्य में जानबूझकर हिंसा फैलाई गई. उन्होंने कहा, “मैं टीएमसी नेता देबांग्शु भट्टाचार्य से पूछना चाहती हूं कि वह कितने दिन सच को छिपाएंगे. वक्फ कानून के नाम पर जो दंगे भड़काए गए, उस पर वे क्या कहेंगे?”

रोहिंग्या और जिहादी फैला रहे हिंसा: भाजपा

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि बंगाल में दंगा फैलाने में रोहिंग्या और जिहादी तत्व शामिल हैं. उन्होंने कहा, “देश का राष्ट्रवादी मुसलमान ऐसा नहीं करेगा, क्योंकि उसे पता है कि वक्फ कानून उसके हित में है. पर जो लोग देश के दुश्मन हैं, वे ही हिंसा फैला रहे हैं.”

मेहुल चोकसी और तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी पर अग्निमित्रा पॉल ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा, “लोग कहते थे कि मेहुल चोकसी जैसे लोग देश छोड़कर भाग गए हैं, लेकिन आज तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया और मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पकड़ा गया है. ये पीएम मोदी की ताकत है. जो भी आंख उठाकर देखेगा, उसकी आंख निकाल दी जाएगी.”

कार्तिक महाराज के समर्थन में उतरीं अग्निमित्रा पॉल

मुर्शिदाबाद दौरे पर गए कार्तिक महाराज के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने कहा, “वह देश और हिंदुत्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. हमारा उद्देश्य है कि पश्चिम बंगाल को बचाना है. ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं और हम उसे सफल नहीं होने देंगे.”

मुर्शिदाबाद की घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां भाजपा इसे तुष्टिकरण की राजनीति का नतीजा बता रही है, वहीं केंद्र सरकार भी इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए है. बीएसएफ की भूमिका की सराहना करते हुए विपक्ष राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है.


ये भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद हिंसा मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जनहित याचिका में SIT जांच की मांग


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

18 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago