मनोरंजन

“मैं स्वीकार करता हूं कि आदिपुरुष से जन भावनाएं आहत…”, मनोज मुंतशिर ने फिल्म को लेकर मांगी माफी

Manoj Muntashir: फिल्म आदिपुरुष को लेकर छिड़े विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म के संवाद(डायलॉग्स) लेखक मनोज मुंतशिर ने माफी मांगी है. अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनन अभिनीत यह फिल्म डायलॉग्स के कारण विवादों में रही. कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और लोगों ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया था. कांग्रेस ने तो यहां तक कह दी थी कि इस फिल्म को लेकर पीएम मोदी और जेपी नड्डा को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस के एक नेता ने प्रेस वार्ता कर कहा था कि फिल्म आदिपुरुष ने भगवान श्रीराम, माता सीता और बजरंगबली का अपमान किया है. वहीं, अब इस फिल्म में डायलॉग्स लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने माफी मांगी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा,”मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म आदिपुरुष से जन भावनाएं आहत हुई हैं.”

Manoj Muntashir ने ट्वीट कर मांगी माफी

आदिपुरुष फिल्म में डायलॉग्स लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने सार्वजनिक रूप से इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर माफी मांगी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा,”मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म आदिपुरुष से जन भावनाएं आहत हुई हैं. अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़कर बिना शर्त क्षमा मांगता हूं.” मनोज मुंतशिर ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा,”भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें.”

बता दें कि फिल्म में बजरंगबली के संवाद और डायलॉग्स पर विवाद हुआ था. लोगों ने आरोप लगाए थे कि यह डायलॉग्स नहीं बल्कि सनातन धर्म के साथ मजाक है.

फिल्म रिलीज के बाद हटाए गए थे कुछ डायलॉग्स

आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष रिलीज होते ही विवादों में घिर गई थी. इसे हिन्दू धर्म का अपमान भी बताया गया था. फिल्म के कैरेटर के पहनावा समेत फिल्म के डायलॉग्स पर आपत्ति जताई गई थी. हालांकि, फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए लेखक मनोज मुंतशिर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि लोगों को फिल्म के कुछ डायलॉग्स से आपत्ति है. इसलिए फिल्म के पांच डायलॉग्स को बदल दिए गए हैं. वैसे फिल्म के डायलॉग्स बदलने के बाद भी आदिपुरुष दर्शकों के बीच कुछ खास जगह नहीं बना पाई थी. कई लोगों ने इसके बाद भी नाराजगी जाहिर की थी. अब लेखक मनोज मुंतशिर के फिल्म आदिपुरुष को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने स्वीकार किया है कि इस फिल्म से जन भावनाएं आहत हुई हैं.

मनोज मुंतशिर के माफी पर सोशल मीडिया पर क्या बोल रहे हैं यूजर्स?

मनोज मुंतशिर ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर लोगों से माफी मांग ली है. अब सोशल मीडिया ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा,”काफी देर कर दी. जब फिल्म फ्लॉप हो गई, सिनेमा घर से उतरनी शुरू हो गई, जब खोने को कुछ और नहीं बचा, जब जनता का आक्रोश खुद ही ठंडा हो गया, तब माफी मांग रहे हो. यह काम तो फिल्म रिलीज होने के कुछ दिनों के भीतर ही होना चाहिए था लेकिन तब तो आप कलेक्शन गिनने और फिल्म का बचाव कर घाव पर नमक छिड़कने में व्यस्त थे. अब फिल्म की कमाई पूरी तरह थम गई है तो माफी मांग रहे हैं. खैर, देर आए, दुरुस्त आए.” वहीं, प्राची साधवी ने लिखा,”प्रभु श्री राम आपको सद्बुद्धि दें.” एक अन्य यूजर ने लिखा है,”डायलॉग लिखने से पहले सोचना था…”

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…

8 minutes ago

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

29 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

32 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

34 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

37 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

39 minutes ago