किसानों के बीच खेत में पहुंचे राहुल गांधी
पूर्व सांसद और कांगेस नेता राहुल गांधी हरियाणा दौरे पर हैं. इस दौरान राहुल गांधी शनिवार की सुबह सोनीपत में एक अलग अंदाज में नजर आए. राहुल गांधी अचानक से किसानों के बीच पहुंचे. जहां किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे. राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात की और बातचीत करने के बाद खेत में पहुंचकर धान की रोपाई की और खेत में ट्रैक्टर भी चलाया. राहुल गांधी को अपने बीच में पाकर किसान काफी उत्साहित नजर आए. इसके अलावा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सोनीपत जिले के मदिना व बरोदा गांव में सुबह 7 बजे पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों के साथ खेत में धान की रोपाई की. राहुल गांधी के गांव में पहुंचने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग खेत पर पहुंच गए.
राहुल गांधी ने खेत में पहुंचकर सबसे पहले ट्रैक्टर चलाया. इस दौरान खेत पर काम करते हुए राहुल गांधी का वीडियो भी शूट किया गया. राहुल गांधी खेत में भरे पानी में उतर गए। लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई. राहुल गांधी का खेत में धान रोपाई करने और ट्रैक्टर चलाने की तस्वीरें तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
यह भी पढ़ें- West Bengal Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव आज, तैनात किए गए 1.30 लाख से अधिक जवान
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…