Achyut Potdar Death: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन हो गया है. उन्होंने 91 साल की उम्र में ठाणे के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली. अभिनेता कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ती चली गई. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
अच्युत पोतदार एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने उम्र को कभी अपने सपनों के रास्ते में नहीं आने दिया. फिल्मों में आने से पहले वह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर चुके थे. इसके बाद उन्होंने इंडियन ऑयल में लंबे समय तक नौकरी की. लेकिन मन में अभिनय का सपना अभी बाकी था. उन्होंने 44 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया.
उन्होंने 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उनकी फिल्मोग्राफी में ‘तेजाब’, ‘परिंदा’, ‘दिलवाले’, ‘दामिनी’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘परिणीता’, ‘फरारी की सवारी’, ‘दबंग 2’, और ‘3 इडियट्स’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं. ‘3 इडियट्स’ में निभाया गया उनका प्रोफेसर का किरदार छोटा जरूर था, लेकिन बेहद असरदार था. उनका एक डायलॉग- ‘अरे कहना क्या चाहते हो’… आज भी सोशल मीडिया पर लोगों की जुबां पर है और मीम्स में बार-बार दोहराया जाता है.
ये भी पढ़ें: फैसल खान ने भाई आमिर खान पर लगाया धमकाने का आरोप, परिवार वालों ने मौसी से शादी करने का बनाया था दबाव
अच्युत पोतदार ने सिर्फ फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने ‘भारत एक खोज’, ‘वागले की दुनिया’, और ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी शानदार अभिनय किया. थिएटर में भी वे सत्यदेव दुबे, विजया मेहता, और सुलभा देशपांडे जैसे कलाकारों के साथ जुड़े रहे.
उनके निधन की पुष्टि उनकी बेटी अनुराधा पारस्कर ने की और बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम ठाणे में किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…