मनोरंजन

मुंबई में 18 दिसंबर को मराठी फिल्म ‘आशा’ का प्रीमियर, CMD उपेन्द्र राय को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में किया गया आमंत्रित

Asha Film Premiere Mumbai: मुंबई में 18 दिसंबर को मराठी फिल्म ‘आशा’ का भव्य प्रीमियर आयोजित किया जा रहा है. यह फिल्म आशा कार्यकर्ताओं के संघर्ष, उनके समर्पण और समाज में सुरक्षित अस्पताल प्रसूति के महत्व को उजागर करती है. फिल्म उन महिलाओं को सलाम करती है जो घर की चौखट से बाहर निकलकर समाज के लिए योगदान दे रही हैं.

फिल्म की प्रोड्यूसर ने क्या बताया?

फिल्म की प्रोड्यूसर दैवता पाटील ने बताया कि इस कार्यक्रम में खास मेहमान के तौर पर भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय जी को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत में उनकी निष्पक्ष दृष्टि और सामाजिक मुद्दों को आवाज देने का सतत प्रयास उन्हें इस कार्यक्रम के लिए सबसे उपयुक्त अतिथि बनाता है.

पाटील ने कहा कि कार्यक्रम में CMD उपेन्द्र राय जी की मौजूदगी न केवल कार्यक्रम को सार्थक बनाएगी बल्कि आशा कार्यकर्ताओं और समाज के लिए प्रेरक संदेश भी होगी. फिल्म ‘आशा’ का मकसद लोगों को यह दिखाना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका कितनी अहम है और कैसे उनका योगदान समाज को सुरक्षित और बेहतर बना रहा है.

ये भी पढ़ें-बस, साड़ी से लेकर आत्मविश्वास तक का सफर… अडानी फाउंडेशन की फिल्में बताती हैं महिलाओं की असली ‘आर्थिक आजादी’

फिल्म जगत और सामाजिक संगठनों में उत्साह

इस प्रीमियर को लेकर फिल्म जगत और सामाजिक संगठनों में उत्साह देखा जा रहा है. आयोजकों का मानना है कि यह फिल्म समाज में जागरूकता फैलाने और आशा कार्यकर्ताओं के काम को सम्मान दिलाने का एक बड़ा कदम साबित होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

11 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

58 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago