देश

इंडिगो पर फूटा यात्रियों का गुस्सा: दिल्ली-चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द, सामान के लिए भटके 150 यात्री

दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर बुधवार को अव्यवस्था और नाराजगी का केंद्र बन गया. शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर IndiGo की उड़ानों में लगातार तकनीकी कमी और क्रू सदस्यों की कमी की समस्या ने यात्रियों को दिनभर परेशान रखा. सुबह से ही कई उड़ाने लेट हुए जिसने एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया.

150 यात्रियों ने किया हंगामा

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo Flight) पांच घंटे तक यात्रियों को इंतजार कराने के बाद रद्द कर दी गई. इस निर्णय से नाराज 150 से अधिक यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जोरदार हंगामा किया. स्थिति बिगड़ते देख एयरलाइन ने उन्हें डिनर के बहाने टर्मिनल से बाहर भेज दिया, लेकिन इसके बाद दोबारा चेक-इन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

घंटों के इंतजार के बाद फ्लाइच रद्द

बनारस से चंडीगढ़ आ रहे यात्री अश्वनी शर्मा की स्थिति भी ऐसी ही रही. उन्होंने बताया कि वे दोपहर में बनारस से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचे थे. उन्हें शाम 7 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान पकड़नी थी. लेकिन घंटों के इंतजार के बाद जब फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली, तो उन्हें न केवल दूसरी व्यवस्था का इंतजार करना पड़ा, बल्कि सामान लेने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. यात्रियों को कभी टर्मिनल-1 तो कभी टर्मिनल-3 भेजा गया, जिससे उनका गुस्सा और भी बढ़ता गया. आखिर में रात करीब 12 बजे उड़ान रद्द कर दी गई.

15 उड़ाने लेट

उधर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की लगभग 15 उड़ानें लेट हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. वहीं, श्रीनगर से आने वाली 11:45 की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया, साथ ही दो उड़ानों को रद्द करना पड़ा. लगातार हो रही देरी से कई यात्रियों ने स्टाफ से बहसबाजी भी की. इसी बीच एयरलाइन ने आधिकारिक बयान जारी कर असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की सलाह दी.

दिनभर की देरी की लिस्ट भी कम नहीं थी. चेन्नई, इंदौर, मुंबई, गोवा, हैदराबाद, दिल्ली और बंगलूरू की कई उड़ानें घंटे भर से अधिक देरी से चलीं. कुछ आने वाली उड़ानों का समय भी काफी बिगड़ा, जबकि कोलकाता की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया.

IndiGo ने बताई वजह

इस समस्या को लेकर इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दो दिनों में नेटवर्क में ऑपरेशन प्रभावित हुआ है. कुछ तकनीकी समस्याएं, मौसम में बदलाव, भीड़भाड़ और नए क्रू रोस्टरिंग नियमों के वजह से उड़ानों में देरी हुई. उन्होंने आगे बताया कि अगले 48 घंटों को लिए शेड्यूल में बदलाव किए जा रहे हैं और यात्रियों को उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था या फिर रिफंड उपलब्ध कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मुंबई में 18 दिसंबर को मराठी फिल्म ‘आशा’ का प्रीमियर, CMD उपेंद्र राय की मौजूदगी से कार्यक्रम होगा खास

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

19 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

23 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

24 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

41 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

44 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago