मिया खलीफा
Bigg Boss 16 Mia Khalifa: बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट मिया खलीफा (Mia Khalifa) के आने का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है. इससे पहले भी बिग बॉस के कई सीजन्स में मिया खलीफा के आने का नाम आता रहा है. बिग बॉस 16 के आठ हफ्ते पुरे हो चुके हैं. यह शो अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ चला है. अब इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री का समय आ गया है.
कुछ समय पहले इस घर में इमली के स्टार फरहान खान आये थे तो सभी कंटेस्टेंट को लगा कि यही है वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकिन वो अगले दिन ही अपनी फिल्म को प्रमोट कर के चले गए. अब घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री से मिया खलीफा के आने की बात चल रही है. जब -जब बिग बॉस के घर में मिया खलीफा के आने की बात होती है तब-तब कंटेस्टेंट और दर्शक ये कयास लगाये रहते हैं कि कब आयेंगी मिया खलीफा?
लोग सोशल मीडिया पर मिया खलीफा के जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं. अगर बिग बॉस के सीजन 16 में मिया खलीफा के आने की खबर में वाकई सच्चाई है, एक बात तो तय है कि मिया खलीफा के आने से शो में बोल्डनेस और ग्लैमर का तड़का जरूर लगेगा. बिग बॉस में आने की खबर को लेकर मिया खलीफा की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: इस बात की चिंता नहीं कि 25-30 लोग मुझे बर्बाद करना चाहते हैं- खेसारी लाल यादव ने किस पर लगाए आरोप?
इस बीच, अडल्ट स्टार का पुराना बयान वायरल हो रहा है जब पिछली दफा बिग बॉस में आने को लेकर अफवाहें उड़ी थीं. उन्होंने कहा है कि वो कभी भारत में कदम नहीं रखेंगी. उन्होंने कहा था, “मैं कभी इंडिया में कदम नहीं रखने वाली हूं. जिसने भी ये कहा है कि मैंने बिग बॉस में रहने का इंटरेस्ट शो किया है, उसे निकाल देना चाहिए.”
-भारत एक्सप्रेस
Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…
बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…
Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…
Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में…
भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…
CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…