देश

Shraddha Murder Case: जिस हथियार से किए गए थे श्रद्धा के 35 टुकड़े, लगा पुलिस के हाथ, अंगूठी को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Shraddha Murder Case: देश के सबसे चर्चित हत्याकांड श्रद्धा वालकर केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा के शव काटने के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया था, उसे दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया  है. आरोपी आफताब पुलिस को गुमराह कर रहा था, लेकिन सोमवार पुलिस ने श्रद्धा की वो अंगूठी भी बरामद कर ली है, जिसे आफताब ने दूसरी महिला को दे रखा था.

इस मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जानकारी के मुताबिक, आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड भी थी. श्रद्धा की हत्या के बाद वो आफताब के फ्लैट पर भी आई थी, जहां फ्रिज में श्रद्धा की लाश के टुकड़े थे. इतना ही नहीं आफताब ने उसे श्रद्धा की अंगूठी भी गिफ्ट कर दी. पुलिस ने इस अंगूठी को बरामद कर लिया है.

हत्या के बाद श्रद्धा के दोस्तों से करता था चैट

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा के मोबाइल को वाई-फाई से कनेक्ट करके दोस्तों से चैट करने के लिए इस्तेमाल करता था. उसने श्रद्धा के सिम कार्ड को हत्या करने के बाद तोड़ दिया था. लेकिन दोस्तों से चैट करता रहा. उसने ऐसा इसलिए किया, ताकि लोगों को उसके मर्डर की भनक न हो.

श्रद्धा की हत्या के बाद मुंबई गया था आफताब

जानकारी के अनुसार, आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या (Shraddha Murder Case) के बाद मुंबई में उसके दोस्तों से मुलाकात की. आफताब ने उनके सामने झूठी कहानी गढ़ी ताकि श्रद्धा के दोस्तों को कोई शक न हो.

ये भी पढ़ें : Shradha Murder Case: आरोपी आफताब पर तलवारों से हमले की कोशिश, पुलिस को निकालनी पड़ी पिस्टल, हिरासत में लिए गए हमलावर

बता दें कि आफताब ने दक्षिण दिल्ली के महरौली के एक मकान में अपनी गर्लफेंड श्रद्धा की गला दबा कर हत्या (Shraddha Murder Case कर दी. फिर उसके शरीर को 35 टुकडें करने के बाद फ्रिज में करीब तीन हफ्तों तक रखा. उसके बाद श्रद्धा के शव के टुकड़ों को कई दिनों तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंकाता रहा.

गौरतलब है कि श्रद्धा के परिवार ने 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मानिकपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. आफताब को पहली बार 20 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

6 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

6 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

27 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

50 minutes ago