मनोरंजन

Elvish Yadav के घर फायरिंग, ‘भाऊ गैंग’ ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, लिखा– बेटिंग से बर्बाद किए कई घर

Elvish Yadav Firing: गुरुग्राम के सेक्टर 56 सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. रविवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर के बाहर 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए.

अब इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. एल्विश यादव के घर हुए इस हमले की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है. इस संबंध में भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया.

सुबह-सुबह चली गोलियां

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच हुई. हमलावरों ने घर पर करीब दो दर्जन गोलियां चलाईं. कुछ गोलियां ज़मीन पर गिरीं और कुछ पहली मंज़िल की दीवारों पर जाकर लगीं. उस वक्त घर में एल्विश के परिवार के लोग और केयरटेकर मौजूद थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. एल्विश खुद बाहर काम के सिलसिले में थे.

इंस्टाग्राम पर आया गैंग का पोस्ट

फायरिंग के कुछ घंटे बाद ‘भाऊ गैंग’ नाम के गिरोह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. पोस्ट में लिखा गया कि-

“आज एल्विश यादव के घर पर चली गोलियां हमने चलाईं… उन्होंने बेटिंग ऐप्स का प्रचार कर कई घर बर्बाद किए हैं. सोशल मीडिया पर जो भी लोग बेटिंग का प्रचार करेंगे, उन्हें या तो कॉल आएगी या गोली.” पोस्ट में दो बंदूकों की तस्वीर और ‘BHAU GANG SINCE 2020’ लिखा हुआ था.

कौन है गैंग का सरगना?

सूत्रों के मुताबिक, यह गैंग कुख्यात अपराधी हिमांशु भाऊ चलाता है, जो फिलहाल पुर्तगाल में छिपा हुआ बताया जाता है. पोस्ट में खुद को नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया नाम के लोगों ने एल्विश पर गोली चलाने वाला बताया है.

ये भी पढ़ें- Youtuber Elvish Yadav के घर पर फायरिंग, मौके से भागा बदमाश, जांच मे जुटी पुलिस

पुलिस की जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस ने बयान जारी कर कहा, “आज सुबह सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक घर पर फायरिंग हुई है. किसी को चोट नहीं आई. तीन लोग बाइक पर आए थे और घटना के बाद फरार हो गए.” पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

अभी तक एल्विश के परिवार ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. एल्विश के पिता का कहना है कि उन्हें पहले किसी तरह की धमकी नहीं मिली थी. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई है.

पहले भी विवादों में रहे एल्विश

गौरतलब है कि एल्विश यादव का नाम पहले भी कई विवादों में घिर चुका है. हाल ही में उन्हें सांप का ज़हर पार्टी में बतौर ड्रग इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अब इस फायरिंग के बाद उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

24 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

35 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

59 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago