आस्था

अयोध्या के राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, रंग-बिरंगे फूलों से सज रहा रामलला का दरबार

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में आज जन्माष्टमी का पर्व रामलला दरबार में खास रंगत लेकर आया है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में भव्य सजावट की जाएगी. जगह-जगह फूलों की झालरें, रोशनी और पारंपरिक रंगोली से पूरा मंदिर परिसर सजाया जा रहा है.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक सोमवार शाम 7 बजे की आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसमें स्थानीय कलाकार बधाई गान और भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम देर रात तक चलेगा और मंदिर का माहौल भक्तिमय भजन-कीर्तन से गूंजता रहेगा.

12 बजे विशेष आरती का किया जाएगा आयोजन

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्म के पावन क्षण पर विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर चुनिंदा श्रद्धालुओं और विशिष्ट मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. जन्मोत्सव की इस विशेष घड़ी में मंदिर के गर्भगृह में रौनक और उल्लास का दृश्य देखने लायक होगा.

भगवान के जन्म के बाद प्रसाद किया जाएगा वितरित

भगवान के जन्म के बाद उपस्थित मेहमानों को प्रसाद दिया जाएगा. अगले दिन सुबह श्रद्धालुओं के बीच धनिया की पंजीरी प्रसाद स्वरूप वितरित की जाएगी. परंपरा के मुताबिक जन्माष्टमी के अवसर पर धनिया पंजीरी खास तौर पर बनाई जाती है, जिसे रामभक्त बड़े भाव से ग्रहण करते हैं.

इस बार धूमधाम से जन्माष्टमी मनाने की है तैयारी

राम जन्मभूमि परिसर और रामलला के दरबार दोनों जगह इस बार जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी है. मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी पुख्ता इंतज़ाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में जन्माष्टमी उत्सव पर हादसा, दही हांडी खेल में 2 की मौत, 200 घायल

पहली बार पूरी तरह खुला है राम मंदिर का गर्भगृह

अयोध्या का यह पहला जन्माष्टमी उत्सव है जब राम मंदिर का भव्य गर्भगृह भक्तों के लिए पूरी तरह खुला है. इसी कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है.

मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस आयोजन का मकसद केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वाह करना ही नहीं, बल्कि अयोध्या की आस्था और संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करना भी है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

15 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

44 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago