Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Youtuber Elvish Yadav के घर पर फायरिंग, मौके से भागा बदमाश, जांच मे जुटी पुलिस

गुरुग्राम सेक्टर 56 में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की घटना हुई. घर पर केवल उनकी मां और केयर टेकर मौजूद थे, 3 बदमाश घटना के बाद फरार.

ELVISH YADAV

फेमस Youtuber Elvish Yadav के घर पर फासरिंग की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से तुरंत फरार हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 बदमाशों ने बाइक से एल्विश के घर के बाहर पहुंचे थे. साथ हीं बताया जा रहा है कि उनके गुरुग्राम स्थित घर पर दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई है. घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस जांच में जुट गई है. बता दें कि एल्विश यादव अपने परिवार के साथ गुरुग्राम सेक्टर 57 में रहते हैं. जानकारी के मुताबिक ये घटना सुबह करीब 5-6 के बीच हुई. हालांकि इस दौरान एल्विश अपने घर पर मौजूद नहीं थे. वहीं हमले के समय घर पर सिर्फ उनके केयर टेकर थे.

घर पर नहीं थे एल्विश यादव

जिस समय यूट्यूबर के घर पर हमला हुआ उस वक्त एल्विश अपने घर पर नहीं थे. वे इस समय विदेश में हैं. इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. हालांकि एल्विश का परिवार इस वारदात से काफी ज्यादा डर गया है.

गुरुग्राम पुलीस PRO संदीप कुमार का बयान

गुरुग्राम पुलीस PRO संदीप कुमार ने बताया कि एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 स्थित घर के बाहर 3 नकाबपोश बदमाशों ने फयरिंग की. ये घटना सुंबह तड़के 5.30 बजे हुई है. इस दौरान करीब 1 दर्जन से ज्यादा फायरिंग की गई. गोलीबारी के वक्त पर एल्विश अपने घर पर मौजूद नहीं थे.

नहीं मिली कोई धमकी

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले 3 बदमाश कौन थे और कहां से आए इसका कोई सबूत अब तक नहीं मिल सका है. इस मामले को लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है. वहीं एल्विश यादव के परिवार की ओर से फायरिंग को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान समाने नहीं आया है. अचानक हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है.

ये भी पढ़ें- ‘द बंगाल फाइल्स’ का रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर लॉन्च पर कोलकाता में मचा बवाल, भड़के विवेक अग्निहोत्री

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital