मनोरंजन

माथे पर बिंदी आंखों में सुरमा, लाल जोड़े में दुल्हन बनी महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa, खूबसूरती ने जीता दिल

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: इस साल प्रायगराज में आयोजित महाकुंभ ने कई नए चेहरों को रातोंरात स्टार बना दिया. उन्हीं में से एक सबसे मशहूर चेहरा मोनालिसा भोसले का है जो अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है. महाकुंभ से फेम पाने के बाद अब मोनालिसा बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही है. फिल्मों में आने से पहले ही वह कई इवेंट्स में नजर आ चुकी हैं जहां उनके बदले हुए अंदाज ने सबको हैरान कर दिया है. इस बीच अब मोनालिसा का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जिसे देखकर लोग हैरान है.

लाल जोड़े में दुल्हन बनी मोनालिसा (Mahakumbh Viral Girl Monalisa)

यह वीडियो मेकअप आर्टिस्ट मोहसिना अंसारी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं. आंखों में सुरमा, माथे पर बिंदी लाल रंग के जोड़े में मोनालिसा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. मोनालिसा के लुक की बात करें तो उनके बालों को जुड़े में बांधा गया है और उनके लुक को ग्रीन ज्वैलरी से निखारा गया है. इस वीडियो को देखर लोग तरह-तरह की अटकले लगा रहे हैं कि क्या मोनालिसा ने गुपचुप शादी कर ली है?

क्या मोनालिसा ने रचा ली शादी? (Mahakumbh Viral Girl Monalisa)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने पूछा क्या वाकई शादी कर ली? तो वहीं दूसरे ने तो मोनालिसा से शादी करने की इच्छा तक जाहिर की है. हालांकि सच्चाई ये है कि ये वीडियो एक प्रमोशनल शूट का हिस्सा है जिसमें मोनालिसा एक ब्यूटी मेकओवर ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर रही हैं. ब्राइडल लुक में मोनालिसा बेहद स्टाइलिश लगीं. वो अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हिरोइनों को मात दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: भारत-पाक सिंधु जल समझौता रद्द होने पर पाकिस्तानी हसीना चिंतित, जानिए कौन बुझाएगा प्यास?

मोनालिसा की खूबसूरती ने जीता लोगों का दिल

मोनालिसा ने इस लुक से एक बार फिर दिखा दिया है कि उनकी खूबसूरती किसी भी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं. पहले महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचती नजर आई थीं, लेकिन अब बड़े-बड़े ब्रांड्स उन्हें अपने कैंपेन का चेहरा बना रहे हैं. उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा.

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हो रही हैं मोनालिसा

वायरल गर्ल मोनालिसा को ‘द डायरीज ऑफ मणिपुर’ के लिए चुना गया था. लेकिन अब मोनालिसा की ये फिल्म टलती नजर आ रही है क्योंकि मूवी के डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय तिहाड़ जेल में हैं. लेकिन मोनालिसा अपने डेब्यू के लिए खुद को तैयार करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई भी फिर से शुरू कर दी है. फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

24 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

28 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago