देश

26/11 की जांच से लेकर मुंबई की कमान तक…जानिए कौन हैं मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर देवेन भारती?

Mumbai Police Commissioner: मुंबई पुलिस को नया कमिश्नर मिल गया है. महाराष्ट्र सरकार ने 1994 बैच के सीनियर IPS अधिकारी देवेन भारती को यह जिम्मेदारी सौंपी है. महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाए जाने की जानकारी दी है. वे विवेक फणसालकर की जगह लेंगे, जो करीब 35 वर्षों की सेवा के बाद रिटायर हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने भारती की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है और वे आज शाम को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे. गृह विभाग ने बताया कि विवेक फनसालकर आज निर्धारित आयु के आधार पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं. महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम (1951 का 22) के खंड 22(न) के प्रावधानों के अनुसार, देवेन भारती को मुंबई का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया जाता है, जो वर्तमान में विशेष पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं.

26/11 जैसे अहम मामलों की कर चुके हैं जांच

देवेन भारती का नाम देश की सुरक्षा से जुड़े कई बड़े मामलों से जुड़ा रहा है. वे 26/11 मुंबई आतंकी हमले की जांच टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. इतना ही नहीं, भारती को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बेहद ही करीबी माना जाता है. इससे पहले वे मुंबई के स्पेशल कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे रहे थे. उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विशेषज्ञ माना जाता है.

पहले भी निभाई अहम भूमिकाएं

2014 से 2019 के बीच जब देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब देवेन भारती को मुंबई के सबसे प्रभावशाली IPS अधिकारियों में गिना जाता था. उस दौरान वे जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात थे और शहर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी.

हालांकि, महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के कार्यकाल में उन्हें अपेक्षित भूमिका नहीं मिल पाई. उन्हें महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉरपोरेशन में जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भेजा गया था, जिसे एक कम प्रभावी जिम्मेदारी माना जाता है.

लंबे समय से कर रहे थे बेहतर पोस्टिंग का इंतजार

2022 के दिसंबर में जब राजवर्धन को ट्रैफिक डिपार्टमेंट में जॉइंट कमिश्नर बनाया गया, तब देवेन भारती को उनके पद से हटा दिया गया था. तब से वे एक बेहतर पदभार का इंतजार कर रहे थे. उनके साथ-साथ एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल, ठाणे कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह और एसीबी एडिशनल डीजी प्रभात कुमार भी अहम पदों के इंतजार में थे.

रश्मि शुक्ला की नियुक्ति पर भी था विचार

सूत्रों की मानें तो IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला को मुंबई पुलिस कमिश्नर या भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की डीजी बनाए जाने का प्रस्ताव था. लेकिन पुणे कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ फोन टैपिंग केस में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज किए जाने के बाद यह योजना टल गई. इस स्थिति में देवेन भारती को स्पेशल कमिश्नर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई और अब उन्हें मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.

हालांकि पहले यह पद डीजी स्तर का कर दिया गया था, लेकिन हालिया बदलावों के अनुसार यह फिर से एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADGP) स्तर का कर दिया गया है. ऐसे में भारती को यह जिम्मेदारी उसी रैंक में दी गई है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव याचिका में हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा, अपील की खारिज

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

17 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

30 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

35 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

49 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

1 hour ago