प्रयागराज महाकुंभ से वायरल मोनालिसा ने मुस्लिम लड़के से की शादी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लगाया लव जिहाद का आरोप

प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा (Monalisa) ने केरल में अपने बॉयफ्रैंड फरमान खान से शादी कर लीं. मोनालिसा ने पुलिस प्रोटेक्शन में केरल में पहले सिविल मैरिज की, फिर बाद में मंदिर में जाकर फेरे लिए. उनके इस कदम से परिवार काफी आहत है. वहीं उनको फिल्मी दुनिया में एंट्री दिलाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी टेंशन में हैं.

सनोज मिश्रा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया. उन्होंने मोनालिसा (Monalisa) का सौदा किये जाने का आरोप लगाया है. सनोज ने कहा कि मोनालिसा (Monalisa) लव जिहाद का शिकार हुई हैं. उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर यह कदम खुद से नहीं बल्कि बहकावे में उठाया है. उनके साथ साजिश हुई है.

गंगा की तरह पवित्र थी

सनोज ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि, यह मेरे जीवन का सबसे बुरा दिन है. ये बगावत नहीं बल्कि लव जिहाद है. मोनालिसा (Monalisa) आज चर्चा में है लेकिन मैं डिप्रेशन में चला गया हूं क्योंकि जंगलों में रहने वाली एक गरीब लड़की, जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भागकर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी. वह मुझे गंगा जैसी पवित्र लगी. इसलिए मैंने उसे ट्रेनिंग देकर एक्ट्रेस बनाने की घोषणा की थी. जिसका पूरी दुनिया ने स्वागत किया था.

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में वसीम रिजवी पर भी बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मेरा यह काम मेरे विरोधी वसीम रिजवी जैसों को अच्छा नहीं लगा और मुझे झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया. उनका उद्वेश्य सीएम योगी आदित्यनाथ जी महाराज के इस महाआयोजन महाकुंभ को असफल बनाना था.

मैंने जेल में रहकर फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी. जो लोग यह कहते फिर रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा, उनके मुंह मैंने बंद कर दिया. विरोधियों को समझ ही नहीं आ रहा था कि वो मेरे खिलाफ अब क्या करें?

सनोज ने आगे लिखा,

उन लोगों के पास सिर्फ एक ही ऑप्शन था, और वो थी मोनालिसा (Monalisa). जिसे मैं गंगा का अवतार समझ रहा था. क्योंकि मोनालीसा की जिंदगी उसकी मां पर टिकी हुई थी, बाकि परिवार के लोग सिर्फ दिखावे के थे. उसके बाप ने दूसरी शादी कर ली थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि बंजारों के कानून अलग होते हैं. मोनालिसा जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और कहीं उसकी मां भिखारियों की तरह कहीं माला बेचती दिखती थी तो वो रोने लगती थी.

बगावत नहीं लव जिहाद है ये

उसने कई बार मुझे यह बात बताई थी और बगावत करने की बात कहती थी. वह कहती थी कि जब भी उसे मौका मिलेगा वो अपनी मां के पास भाग जाएगी. मैने हमेशा उसको समझाया लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था, क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

सनोज आगे कहते हैं कि मोनालिसा (Monalisa) का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा, लेकिन असल में ये लव जिहाद है. जिसका शिकार वो हो चुकी है, जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा (Monalisa) का मैनेजर और दलाल बन चुका था. आज वो बेरोजगार हो गया.

शिक्षक ही बन गया दलाल

उसको मैंने मोनालिसा (Monalisa) को शिक्षित करने के लिए चुना था लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी. जिसका परिणाम आज सामने है. उसने बंजारों और मोनालिसा को इतना समझाया था कि अगर कहीं कोई बात आए कि यहां तक लाने में आपको किसने मदद की.

ये भी पढ़ें-Pakistan Vs Bangladesh ODI 2026: सीटी बजेगी, स्टेज सजेगा और Pakistan हारेगा! Bangladesh ने 8 विकेट से रौंदा

अब सनोज मिश्रा के दावों में कितना हकीकत है और कितना फसाना ये वो ही बना सकते हैं, लेकिन मोनालिसा (Monalisa) की शादी से वो काफी दुखी हैं. बता दें कि, मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर से ब्रेक दिलाया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

12 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

50 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago