मनोरंजन

मौनी रॉय के तलाक की खबरों के बीच पिसीं दिशा पाटनी; बिना किसी सबूत के ट्रोलर्स ने कहा ‘होमब्रेकर’

Mouni Roy Divorce: बॉलीवुड गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार ने एक बयान जारी कर अपने अलग होने की घोषणा कर दी है. इस खबर ने उनके फैंस को हैरान तो किया ही है, लेकिन इस पूरे मामले में बिना किसी सिर-पैर के बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को घसीट लिया गया है. सोशल मीडिया पर लोग बिना किसी सबूत या सच्चाई के दिशा पाटनी को इस तलाक की वजह मान रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

एक ‘Unfollow’ से शुरू हुई कहानी

आखिर इंटरनेट की जनता दिशा पाटनी के पीछे क्यों पड़ गई? दरअसल, सारा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि जैसे ही मौनी और सूरज के अलग होने की अफवाहें उड़ीं, ठीक उसी के आसपास दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया.

बस फिर क्या था Reddit से लेकर इंस्टाग्राम के गॉसिप पेजों तक लोगों ने अपनी-अपनी कहानियां और थ्योरीज बनानी शुरू कर दीं. बिना किसी ठोस सबूत के लोग दिशा को इस कपल की पर्सनल लाइफ में अनबन की वजह बताने लगे.

ट्रोलर्स ने दिशा को कहा ‘होमब्रेकर’

दिशा पाटनी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर लोग बेहद असंवेदनशील कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “करवा दी मौनी और सूरज के बीच लड़ाई” वहीं दूसरे ने सवाल पूछा, “सूरज को अनफॉलो क्यों किया??”

ट्रोलिंग यहीं नहीं रुकी कुछ लोगों ने तो सारी हदें पार कर दीं. एक ट्रोलर ने लिखा, “मौनी का डिवोर्स करा दिया ना,” जबकि एक अन्य ने कमेंट किया, “आपकी संगत में रहकर मौनी रॉय का डिवोर्स हो गया.” कुछ लोग तो सीधे तौर पर दिशा को होमब्रेकर यानी घर तोड़ने वाली) तक कहने से बाज नहीं आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सिर्फ मनोरंजन नहीं, पहचान की लड़ाई है ‘सतरंगी’, महवश ने समाज की कड़वी सच्चाई को किया उजागर

सच्चाई क्या है?

सच्चाई यह है कि इस पूरे मामले में दिशा पाटनी का कोई लेना-देना नहीं है और न ही उनके खिलाफ कोई सबूत है. दरअसल, दिशा और मौनी रॉय पिछले कई सालों से बेस्ट फ्रेंड्स हैं. दोनों को अक्सर एक साथ पार्टियों में, वेकेशन पर जाते और एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट में देखा जाता है. दोनों की बॉन्डिंग इतनी गहरी है कि शायद इसी वजह से ट्रोलर्स ने बिना सोचे-समझे मौनी के टूटे रिश्ते का कनेक्शन दिशा से जोड़ दिया. फिलहाल इस सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर न तो मौनी की तरफ से कोई बयान आया है और न ही दिशा की तरफ से. शायद वे दोनों भी इस पूरे मामले को फालतू समधकर इसे इंग्नोर करना ही ठाक समझ रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago