मनोरंजन

First Copy Trailer: मुनव्वर फारुकी की डेब्यू वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज, पायरेसी के धंधे से नोट छापने कॉमेडियन

First Copy Trailer: कॉमेडियन और कई टीवी रिएलिटी शोज के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी अब अपने फैंस को एक नए अंदाज में नजर आएंगे. मुनव्वर जल्द ही अपनी डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ में दिखाई देने वाले हैं. उनकी इस अपकमिंग सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसने आते ही फैंस के बीच हलचल मचा दी है.

इस बार टेलीविजन की दुनिया में मुनव्वर न तो एक कॉमीडियन और न ही रिएलिटी टीवी शो के किरदार के तौर पर नजर आने वाले है, बल्कि पायरेसी के मास्टरमाइंड के रोल में दिखाई देंगे. इस सीरीज में वो पायरेसी का धंधा चलाने वाले मास्टरमाइंड के तौर पर दिखाई देने वाले हैं.

दर्शकों को पसंद आया मुनव्वर फारुकी का नया किरदार

मुनव्वर फारुकी की डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे है. ये पूरा ट्रेलर 2 मिनट 11 सेकंड का है, जिसमें कॉमेडियन ‘आरिफ’ नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आरिफ एक ऐसा लड़का है जो 90 के दशक में मुंबई में पैसे कमाने के लिए नए रास्ते खोजता है.

पैसे कमाने की दौड़ के बीच वह फिल्म पायरेसी के धंधे में घूस जाता है और पायरेटेड सीडी बेचने का काम शुरू कर देता है. वहीं ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वह इस अवैध कारोबार की मदद से जल्द ही इस दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन जाता है.

‘फर्स्ट कॉपी’ में अपने किरदार को लेकर बोले मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर ने अपने किरदार को लेकर मीडिया से बातचीत के दैरान बताया-

“फर्स्ट कॉपी एक अंडरडॉग की कहानी है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है.. आरिफ का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत खास रहा क्योंकि यह कहानी संघर्ष, सपनों और सिस्टम से टकराने की है..”

कॉमीडियन के ने आगे कहा कि यह किरदार उन्हें अपने जीवन के उस दौर की याद दिलाता है जब फिल्में लोगों के लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा सपना हुआ करती थीं.

वहीं इस वेब सीरीज की कास्ट की बात की जाए तो मुनव्वर के अलावा भी कई दिग्गज टीवी एक्टर्स इस सीरीज का हिस्सा रहने वाले है. सीरीज में क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, आशी सिंह, साकिब अय्यूब, इनाम उल हक, मियांग चांग और रजा मुराद जैसे कलाकार शामिल हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाने वाले हैं.

कब और कहां देख सकते है ‘फर्स्ट कॉपी’

आपको बता दें ये वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 20 जून, 2025 से स्ट्रीम की जाएगी. वहीं एमएक्स प्लेयर ने दर्शकों के साथ ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “नाम फर्स्ट कॉपी है, लेकिन शो 100% ओरिजिनल है.” वहीं सीरीज के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस मुनव्वर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनके डायलॉग डिलिवरी और एक्सप्रेसन्स की जमकर तारीफ हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

30 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

42 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

55 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

1 hour ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 hour ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago