देश

प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में साइप्रस नेता ने छुए उनके पैर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय साइप्रस दौरे के दौरान एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब निकोसिया नगर परिषद की सदस्य मिकाएला किथ्रियोटी म्लापा ने भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए उनके पैर छूकर सम्मान प्रकट किया.

यह पल सोमवार को उस समय देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस के साथ देश की ऐतिहासिक सीजफायर लाइन क्षेत्र का दौरा कर रहे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी, जो पूर्व में कई बार महिलाओं को उनके पैर छूने से विनम्रता से रोक चुके हैं, इस बार भी म्लापा को आशीर्वाद देते हुए हाथ जोड़ते नजर आए.

भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, “पहले पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पीएम मोदी के चरण छूकर सम्मान व्यक्त किया था और अब साइप्रस की नगर परिषद की सदस्य मिकाएला द्वारा किया गया यह कार्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता की वैश्विक प्रशंसा का प्रतीक है. पीएम मोदी ने भारत की शक्ति के साथ-साथ उसकी प्रतिष्ठा और गौरव को भी वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई दी है.”

यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी को इस तरह से सम्मान दिया गया है. मई 2023 में जब पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे थे, तो वहां के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने भी उनका स्वागत करते हुए उनके पैर छुए थे और उन्हें “महान नेता” बताते हुए विशेष सम्मान दिया था.

साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी

वहीं, सोमवार को राष्ट्रपति निकोस ने प्रधानमंत्री मोदी को “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय” सम्मान से नवाजा. यह साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. यह पीएम मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा मिला 23वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

राष्ट्रपति निकोस ने कहा, “23 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे लिए गौरव की बात है. इससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों को अर्थव्यवस्था, व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, तकनीक, पर्यटन और संपर्क के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी. साइप्रस भारत का एक विश्वसनीय सहयोगी है और हम यूरोपीय संघ के सदस्य के रूप में भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं साइप्रस मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक समर्थन नीति के लिए प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद करता हूं, साथ ही अंतरराष्ट्रीय और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों में साइप्रस का समर्थन भी दोहराता हूं.”


ये भी पढ़ें: चुनाव के दौरान पीएम मोदी कैसे छोटी-छोटी बातों का रखते थे ध्यान, अंतिम विदाई के बीच विजय रूपाणी का पुराना किस्सा वायरल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

50 seconds ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

17 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

1 hour ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago