First Copy Trailer: कॉमेडियन और कई टीवी रिएलिटी शोज के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी अब अपने फैंस को एक नए अंदाज में नजर आएंगे. मुनव्वर जल्द ही अपनी डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ में दिखाई देने वाले हैं. उनकी इस अपकमिंग सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसने आते ही फैंस के बीच हलचल मचा दी है.
इस बार टेलीविजन की दुनिया में मुनव्वर न तो एक कॉमीडियन और न ही रिएलिटी टीवी शो के किरदार के तौर पर नजर आने वाले है, बल्कि पायरेसी के मास्टरमाइंड के रोल में दिखाई देंगे. इस सीरीज में वो पायरेसी का धंधा चलाने वाले मास्टरमाइंड के तौर पर दिखाई देने वाले हैं.
दर्शकों को पसंद आया मुनव्वर फारुकी का नया किरदार
मुनव्वर फारुकी की डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे है. ये पूरा ट्रेलर 2 मिनट 11 सेकंड का है, जिसमें कॉमेडियन ‘आरिफ’ नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आरिफ एक ऐसा लड़का है जो 90 के दशक में मुंबई में पैसे कमाने के लिए नए रास्ते खोजता है.
पैसे कमाने की दौड़ के बीच वह फिल्म पायरेसी के धंधे में घूस जाता है और पायरेटेड सीडी बेचने का काम शुरू कर देता है. वहीं ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वह इस अवैध कारोबार की मदद से जल्द ही इस दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन जाता है.
‘फर्स्ट कॉपी’ में अपने किरदार को लेकर बोले मुनव्वर फारुकी
मुनव्वर ने अपने किरदार को लेकर मीडिया से बातचीत के दैरान बताया-
“फर्स्ट कॉपी एक अंडरडॉग की कहानी है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है.. आरिफ का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत खास रहा क्योंकि यह कहानी संघर्ष, सपनों और सिस्टम से टकराने की है..”
कॉमीडियन के ने आगे कहा कि यह किरदार उन्हें अपने जीवन के उस दौर की याद दिलाता है जब फिल्में लोगों के लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा सपना हुआ करती थीं.
वहीं इस वेब सीरीज की कास्ट की बात की जाए तो मुनव्वर के अलावा भी कई दिग्गज टीवी एक्टर्स इस सीरीज का हिस्सा रहने वाले है. सीरीज में क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, आशी सिंह, साकिब अय्यूब, इनाम उल हक, मियांग चांग और रजा मुराद जैसे कलाकार शामिल हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाने वाले हैं.
कब और कहां देख सकते है ‘फर्स्ट कॉपी’
आपको बता दें ये वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 20 जून, 2025 से स्ट्रीम की जाएगी. वहीं एमएक्स प्लेयर ने दर्शकों के साथ ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “नाम फर्स्ट कॉपी है, लेकिन शो 100% ओरिजिनल है.” वहीं सीरीज के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस मुनव्वर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनके डायलॉग डिलिवरी और एक्सप्रेसन्स की जमकर तारीफ हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


